Connect with us

पेटलावद

शासकीय प्राथमिक विद्यालय खाखरा पाड़ा का बीईओ ने किया औचक निरीक्षण

Published

on



झाबुआ, 17 सितम्बर 2025।
विकासखंड पेटलावद के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय खाखरा पाड़ा का आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार ओझा ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सबसे पहले कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों के होमवर्क की जांच की गई तथा बच्चों से पढ़ाई की प्रगति के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने उत्तर दिए, जिस पर बीईओ ने उनकी सराहना की।

इसके बाद विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों के अभिलेखों, नामांकन एवं हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन किया गया। श्री ओझा ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश प्रदान किए और समयपालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

निरीक्षण के उपरांत बीईओ ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चॉकलेट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मेहनत और अनुशासन के महत्व को बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

बीईओ श्री देवेंद्र कुमार ओझा ने कहा कि –
“विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आएं और शिक्षक पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ बच्चों को पढ़ाएं, तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!