Connect with us

झाबुआ

गुना जिले में भील समाज की बैठक सम्पन्न, शिक्षा और एकता पर जोर अध्यक्ष गुमान सिंह डामोर

Published

on



गुना।
गुना जिले में भील समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में समाज की एकता, शिक्षा के महत्व और अनावश्यक खर्चों में कटौती पर विशेष जोर दिया गया।



कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भील महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गुमानसिंह डामोर ने कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब सभी लोग एक मंच पर संगठित होकर एक स्वर में आगे बढ़ें। उन्होंने याद दिलाया कि भील महासंघ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी, और यह संगठन लगातार समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक खर्चों को कम किया जाए। आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हुए  माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के राहत कोष से मृतक गंगाराम जी के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।


वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा है। जब समाज शिक्षित होगा तभी आने वाली पीढ़ी मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकेगी। इसके साथ ही समाज के लोगों से केवल कृषि पर निर्भर न रहकर व्यापार और व्यवसाय की ओर भी कदम बढ़ाने का आह्वान किया गया।

अंत में यह संदेश दिया गया कि आपसी सहयोग, शिक्षा और संगठन की शक्ति से ही समाज को मजबूती और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

बैठक में  पप्पु भाई बामनिया, कालुराम जी पारगी, गायत्री मुनिया (जनपद अध्यक्ष, बमोरी गुना), सरदार पटेल (धार), राजू भाई डामोर (झाबुआ), बाबुलाल जी भगोरा, दिनेश डामोर (चाकरी)  लक्ष्मण सिंह बारिया महासचिव राजू डामोर मनीष वसुनिया सोशल मीडिया प्रभारीसहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

मिडिया प्रभारी मनोज अरोरा ने जानकारी दि गई

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!