Connect with us

DHAR

कलेक्टर ने टीएल बैठक में दिए  निर्देश

Published

on


धार, 22 सितंबर 25।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में टाइम लिमिट (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के समाधान की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे बात करें और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फोर्स क्लोज की कार्यवाही केवल तथ्यों के आधार पर ही होनी चाहिए।
      बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सेवा पर्व कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग स्वयं एसडीएम स्तर से की जाए, ताकि योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।
कलेक्टर ने सभी विभागीय कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे स्वच्छ कार्यालय को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उस कार्यालय को नकद पुरस्कार और सेवा पुस्तिका में विशेष उल्लेख का लाभ मिलेगा।कलेक्टर ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य कर जिले की प्रशासनिक छवि को और सशक्त बनाया जाए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!