Connect with us

DHAR

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर

Published

on


      आवेदक https://services.mp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा। पुलिस जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ही अनुज्ञप्ति जारी की जाएगी। अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 तय की गई है, जिसके बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

दुकान स्थल का चयन और सुरक्षा व्यवस्था
      एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में अस्थाई दुकानों का स्थान तय कर मानचित्र (लेआउट) तैयार करेंगे और उसकी प्रति संबंधित कार्यालयों व नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। प्रत्येक दुकान स्थल पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। रहवासी बस्ती में अनुज्ञप्ति जारी करने पर रोक रहेगी। दुकानदारों को पर्याप्त पानी, बालू की बोरियां, और सुरक्षा संसाधन उपलब्ध रखना अनिवार्य होगा।

नियम और पाबंदियां
      18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आतिशबाजी बेचना प्रतिबंधित रहेगा, जब तक कि उनके साथ कोई वयस्क न हो। दुकान पर दीये, लालटेन, मोमबत्ती या धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दुकानों को आबादी क्षेत्र से दूर खुले स्थान पर लगाया जाएगा। दो दुकानों के बीच कम से कम 5 मीटर की दूरी रखी जाएगी और सामने-सामने दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। दुकानों के बीच टीन की चादर से विभाजन करना होगा।

विद्युत और अन्य तकनीकी नियम
      दुकानों में प्रकाश व्यवस्था के लिए केवल सुरक्षित बिजली कनेक्शन की अनुमति होगी। लटकते तार व खुले बल्ब नहीं लगाए जाएंगे। मास्टर स्विच, फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगाना अनिवार्य होगा। किसी भी दुकान से 100 मीटर के दायरे में आतिशबाजी का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।
     कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अनुज्ञप्ति निरस्त कर दी जाएगी। प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि दीपावली के दौरान जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आतिशबाजी बिक्री के नियमों का पालन करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ16 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!