Connect with us

DHAR

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Published

on

 

धार, 23 सितंबर 25। केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में मंगलवार को विकासखंड धरमपुरी स्थित कशीदा कंपनी में कार्यरत महिलाओं एवं बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। जिसमें कुल 423 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक देशभर में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कशीदा एपैरल्स कंपनी की सभी महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। साथ ही राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस (National Deworming Day) अंतर्गत 15 से 49 वर्ष आयु की महिलाओं एवं बच्चियों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. शिंदे द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जानकारी दी गई तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!