Connect with us

झाबुआ

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियो के साथ जन प्रतिनिधियों ने किया श्रम दान।

Published

on

जिस तरह से ‘स्वच्छ भारत अभियान’ एक क्रांति के रूप में देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचा है, वह अद्भुत है
एसडीएम महेश मंडलोई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर स्वच्छता का प्रत्येक कार्य स्वच्छ भारत के प्रति हमारे साझा कर्तव्य का सम्मान है
नगर परिषद अध्यक्ष
श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

  थांदला — देश भर में मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक दिन एक घंटा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बस स्टैंड पर एवं पेटलावद मार्ग पर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
स्वच्छता अभियान में अनुविभागीय अधिकारी
ने कहा कि जिस तरह से ‘स्वच्छ भारत अभियान’ एक क्रांति के रूप में देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचा है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र आज उसी क्रांति के एक हिस्से के रूप में स्वच्छता दिवस मना रहा है।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ने कहा की
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर स्वच्छता का प्रत्येक कार्य स्वच्छ भारत के प्रति हमारे साझा कर्तव्य का सम्मान है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में भाग लेने का भी आग्रह किया।
नगर परिषद थांदला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान अंतर्गत श्रमदान किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर पार्षद व जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, माया सचिन सोलंकी, पार्षद राजू धानक जिला महामंत्री राजेश वसुनिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल स्वच्छता निरीक्षक गौरांकसिंह राठौर इंजीनियर पप्पू बारिया समयपाल अंशुल परिहार, पारसिंह पारगी दरोगा टिटीया देवड़ा ,, जमादार गौरव सिसोदिया अजय, रमेश बैरागी जनपद सीईओ देवेन्द्र बड़ोदिया एवं स्टाफ, पीएम श्री विद्यालय प्राचार्य मंगलसिंह नायक, कादिर खान, बीएम शर्मा सहित पत्रकार सुधीर शर्मा व नगर परिषद के समस्त कर्मचारी सफाई मित्र उपस्थित थे।
बहरहाल स्वच्छता अभियान के प्रति नगर की जनता का एक सांझा कर्तव्य है की इस अभियान से जुड़ कर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में जी जान लगा दे किंतु बड़े ही दुर्भाग्य की बात है की पिछले सप्ताह ही पीएम के लाइव कार्यक्रम में नगर परिषद द्वारा 04 से अधिक स्वच्छता एंबेसेडर की नियुक्ति कर सम्मानित किया था किंतु आज एक भी स्वच्छता एंबेसेडर ने इस अभियान में अपनी सहभागिता ना दे कर इस अभियान को पलीता लगा दिया यह नगर के लिए सोच का विषय है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!