Connect with us

DHAR

सेवा पर्व पखवाडा अन्तर्गत चित्रकला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ

Published

on


    धार, 26 सितंबर 25।  सेवा पर्व पखवाडा अंतर्गत म.प्र. शासन संस्कृति विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार द्वारा विकसित भारत संकल्पना पर केन्द्रित सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुखता से दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विकसित भारत संकल्पना पर आधारित चित्रों को उकेरा। जिसमें महाविद्यालय स्तर एवं विद्यालय स्तर के विद्यार्थियो ने प्रतिभागिता की, जिसमें महाविद्यालय स्तर पर प्रथम कुमार मारू ने प्रथम स्थान, हर्षिता परसाई ने द्वितीय स्थान तथा प्रिया सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा राज तेजावत एवं हिरा सोलंकी को सात्वना पुरूस्कार प्राप्त हुआ। विद्यालय स्तर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु. हनी समारे ने प्रथम स्थान, शासकीय सांदिपनी स्कुल तिरला की छात्रा कु. सारिका बघेल ने द्वितीय स्थान तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धार के छात्र तनिष्क गिरि गोस्वामी ने तृतिय स्थान प्राप्त किया। शासकीय सादिपनी विद्यालय धार की छात्रा कु. गुंजन तथा सेंट जॉर्ज स्कुल के छात्र पूरब सिंह चौहान को सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में 70 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
    इसी प्रकार षुक्रवार को शासकीय ललित कला महाविद्यालय के सभागार में कार्यशाला तथा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी तथा पुरूस्कार वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शासकीय संगीत महाविद्यालय धार के जनभागिदारी अध्यक्ष श्री दीपक खलतकर तथा शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार के जनभागिदारी अध्यक्ष श्री अतुल कालभवर थे। जिनके द्वारा पुरूस्कृत विद्यार्थियों को पुरूस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में शाससकीय ललित कला महाविद्यालय एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय धार के प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ तथा सादीपनी स्कूल धार ,शा उत्कृष्ट विद्यालय धार, शासकीय कन्या उ.मा.विघालय धार,शा.सादीपनि स्कूल तिरला के शिक्षक एवं विद्यार्थिगण उपस्थित रहें। कार्यक्रत का संचालन महाविद्यालय के शिक्षकश्री प्रेम कुमार सिंह सिकरवार ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ12 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!