Connect with us

अलीराजपुर

जिला जेल आलीराजपुर का जेल निरीक्षण कर, विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया 

Published

on



आलीराजपुर 29 सितंबर 2025 ।   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आलीराजपुर द्वारा जिला जेल आलीराजपुर का निरीक्षण किया गया तथा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला जेल में निरुद्ध बंदियों की समस्याएं जानी तथा जेल में स्वच्छता, सफाई, बंदियों के भोजन एवं स्वास्थ्य, मेडिकल सुविधा आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के पश्चात् जिला जेल आलीराजपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया,

जिसमें माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  द्वारा बन्दियों को अपील के अधिकार, प्री-मेच्योर रिलीज एवं निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसा कोई व्यक्ति जो अनुसूचित जाति-जनजाति का सदस्य हो या बालक हो या महिला हो या जेलबंदी हो या औद्योगिक कर्मकार हो या जिसकी समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रुपये दो लाख से कम हो, ऐसा व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकारी होता है, योजना अंतर्गत न्याय शुल्क एवं अधिवक्ता शुल्क व प्रतिलिपि शुल्क की व्यवस्था प्राधिकरण के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है तथा लाभांवित व्यक्ति को कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए किसी प्रकार का कोई खर्चा नहीं लगता।
जिला जेल आलीराजपुर के निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित जेल अधीक्षक  श्री एस.बी.शरण , जेल कर्मचारीगण तथा जेलबंदी उपस्थित रहे।उक्‍त जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा दी गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!