Connect with us

झाबुआ

केंद्र सरकार और मप्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ही किसानों का सर्वांगिण विकास करना है -ः भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक

Published

on


झाबुआ जिला बंद विफल ने साबित कर दिया है जिले का किसान भाजपा के साथ है -ः भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर
झाबुआ। केंंद्र सरकार और मप्र सरकार ने देष के किसानों के साथ कभी सौतेला व्यवहार नहीं किया है। केंद्र और मप्र की भाजपा सरकार हमेषा कृषकां के प्रगति और उत्थान के लिए कार्य करती आई है। जिसका परिणाम है कि वर्तमान में देष में किसानां के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रहीं है और उन्हें उनका भरपूर लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार ने जो 2 नए कृषि विधेयक बिल पारित किए है, वह भी किसानों के लिए लाभकारी है। जिसे देष के किसानों का भरपूर समर्थन मिला है।
उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने 8 दिसंबर, मंगलवार को झाबुआ जिला बंद पूरी तरह से विफल रहने पर जिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने आगे आरोप लगाया कि देष में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मिलकर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है और इसी के तहत उनके द्वारा भारत बंद का सहारा लिया गया। जिसे देष के करीब-करीब अधिकांष क्षेत्रों में ना के बराबर सफलता मिली है। देष, मप्र और झाबुआ जिले का किसान भाजपा की रीति-नीति और कार्यों से भलिभांति परिचित है। वह अच्छी तरह से जानता है कि भाजपा किसान हितैषी पार्टी है, ना कि किसान विरोधी।
किसानों को फसलों का उचित मुआवजा मिल रहा
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में मप्र में कमलनाथ की एक साल की सरकार में किसानां की कर्ज माफी के नाम पर भारी धोखा एवं छलावा किया गया। अधिकांष किसानों की कर्जा माफ नहीं होकर आज भी वे बैंक और सोसायटियों में डिफाल्टर घोषित होकर चक्कर काट रहे है, जबकि मप्र में षिवराजसिंह चौहान की सरकार बनते ही किसानों के लिए अनेक कार्य किए जाने लगे है। मुख्य रूप से हॉल ही में देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो 2 महत्वपूर्ण कृषि विधेयक बिल लोकसभा में पारित करवाए गए है, उसका पूरे देष में भाजपा किसाना मोर्चा ने जन-जागरण पखवाड़ा मनाते हुए भव्य स्तर पर प्रचार-प्रसार किया, जिसे देषभर में किसानों का भरपूर समर्थन और सराहना भी प्राप्त हुई है।
झाबुआ जिला बंद विफल रहना किसानां का विपक्षी दलों को करारा जवाब है
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि 8 दिसंबर को जिले में जिला कांग्रेस और किसान कांग्रेस के साथ अन्य दलों और संगठनों द्वारा जो जबरन माहौल निर्मित करने की दृष्टि से बंद का प्रोपोगोंडा किया गया, उसका जिले की जनता, विषेषकर किसान वर्ग ने जवाब दे दिया है। जिले में कहीं भी बंद सफल नहीं रहा है। यह कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को जिले की जनता और किसानों का खुला जवाब है कि वह भाजपा और सरकार के कार्यों से संतुष्ट होकर बंद के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों ने जबरन बंद के नाम पर जो माहौल बनाने का प्रयास किया, उसमें वह पूरी तरह से विफल रहीं है। जिले, मप्र और देष का किसान हमेषा भाजपा के साथ था, है और रहेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ2 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ2 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर4 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

झाबुआ5 hours ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!