Connect with us

झाबुआ

नगर परिषद थांदला के तत्वाधान में इस वर्ष 03 दिवसीय 64 वा विजयादशमी मवेशी मेले के अंतर्गत दिनांक 03/10/25 को स्थानीय दशहरा मैदान पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन रात्रि 10 बजे प्रारंभ होगा जिसमें देश के प्रख्यात कवियों द्वारा काव्यपाठ किया जायेगा।

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

प्रमुख रूप से राम वधावर ….
कहा गये अब मंदिर को शमशान बनाने वाले,
कहा गये भगवान राम पर तस्ता उठाने वाले,
है कहा अब रुको जलियांवाला बाग बनाने वाले,
अरे कहा मर गये पत्तों पर गोलियां चलाने वाले….

कृति चौबे …..
राम अधिकार है याचनाएं नहीं, राम युग दर्श है मान्यताएं नहीं, राम को साधनाओं से मत साधिये,
राम तो आचरण है कथाएं नहीं…..
रूप को चांद कहते है ढल जायेगा, रंग मौसम बहारा बदल जायेगा, मन का सोना दिया है संभालो पिया, देह की नेह में प्रेम जल जायेगा ……

डॉ शुभम त्यागी ….
तू पत्नी है तू बेटी है तू भारत की नारी है, घर को जो खुशबू से भर दे ऐसी तू फुलवारी है, तू ही दुर्गा तू ही लक्ष्मी तू ही खप्पर वाली है, घर को जो विद्या से भर दे ऐसी वीणा पाणी है……

अमन अक्षर..
रामजी को कर सवार जनम सवार ले गए,
जब नदी की धार में
जगत की धार ले गए,
यू निषाद साथ में कथा
का सार ले गए,
उनको पार ले गए
जो सबको पार ले गए।

प्रमुख कविगण मुकेश मौलवा, अमन अक्षर, कृति चौबे, हीरामनी वैष्णव, राम वधावर, कमल मनोहर, डॉ शुभम त्यागी, संजय खत्री
सूत्रधार सरफराज भारतीय
संयोजक आशीष नागर

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!