Connect with us

झाबुआ

सिडनी(ऑस्ट्रेलिया) में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेगी अश्लेषा पालरेचा

Published

on

पेटलावद – पेटलावद पालरेचा परिवार की बेटी अश्लेषा पालरेचा को श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा सिडनी आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में मंत्री पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है पेटलावद की बेटी विदेश में अपना परचम लहरा रही है । विदेशी धरती पर धर्म के प्रति अलख जगा रही अश्लेषा ने धर्म के साथ साथ योगा के क्षेत्र में भी विदेश में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है ।

माँ अहिल्या की पावन नगरी पेटलावद में निवासरत पालरेचा परिवार की होनहार बेटी अश्लेषा पालरेचा (मेहता) विदेशी धरती पर अपना व अपने परिवार के साथ साथ धर्मसंघ एवं पेटलावद क्षेत्र का नाम भी गौरान्वित कर रही है। योगा के साथ साथ धर्म के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अश्लेषा पालरेचा को गत दिवस श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिडनी(आस्ट्रेलिया) ने अपनी टीम में मंत्री पद जैसी अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है। अश्लेचा की नियुक्ति उनकी मेहनत,लगन व सेवाभावना,मर्यादित आचरण एवं तेरापंथ धर्म संघ के मूल्यों के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए की गई। इस अवसर पर अश्लेषा व उनके पति  संकल्प मेहता ने आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति गहन श्रद्वा व कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आस्ट्रेलिया तेरापंथी समाज के प्रति आभार व्यक्त किया व कहा कि धर्मसंघ में विदेशी धरती पर तेरापंथी सभा जैसी बड़ी संस्था में मंत्री पद का दायित्व मिलना बड़े सोभाग्य की बात है। गोरतलब है कि श्रीमती अश्लेषा पालरेचा (मेहता) ने धार्मिक ओर समाजसेवा गतिविधियों के साथ साथ योगा के क्षेत्र में भी विदेशी धरा पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। विदित है कि तेरापंथी सभा सिडनी (Aus) की नवनियुक्त मंत्री अश्लेषा पालरेचा स्थानीय निवासी दिलीप पालरेचा व ज्ञानशाला की प्रमुख प्रशिक्षिका रेखा पालरेचा की सुपुत्री है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!