Connect with us

अलीराजपुर

राजस्‍व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Published

on



आलीराजपुर , 05 अक्टूबर 2025 ।  कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता मे  राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा में किया गया । इस बैठक में संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री  मनोज गरवाल  ,अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह बघेल सहित समस्त तहसीलदार  उपस्थित थे ।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने अनुभागवार समीक्षा इसमें मुख्य रूप से राजस्व वसूली की प्रगति, राजस्व न्यायालय एवं गैर न्यायालयीन कार्य, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने विगत 3 से 6 महिने से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आगामी दिनों मे समस्त प्रकार के राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण करें किसी भी स्थित में बटवारा , नामांतरण एवं सीमाकंन आदि से संबंधित प्रकरण लंबित न रहें साथ ही अपने अपने क्षेत्र में शासन द्वारा निर्धारित  राजस्व वसूली की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें । पीएम किसान से संबंधित ईकेवाईसी , नक्शा तरमीम एवं स्‍वामित्‍व योजना आदि के कार्य में गति लावे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!