Connect with us

RATLAM

भावान्तर भुगतान योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत झालवा में  रात्रिकालीन कृषि चौपाल लगाई गई

Published

on



रतलाम 7 अक्टूबर/सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से कम कीमत पर यदि किसानों की सोयाबीन की उपज बिकती है तो, किसानों को घाटे से उबारने के लिए अंतर की राशि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दी जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा भावान्तर योजना प्रारंभ की गई है।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने भावांतर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के किसानों को योजना के संबंध में जानकारी देने के लिए किसान चौपाल लगाकर किसानों को पंजीयन एवं योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत झालवा विकासखंड जावरा में  रात्रिकालीन कृषि चौपाल आयोजित की गई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री बलवंतसिंह नलवाया, श्री बी एस अलावा, श्री राजीव आर्य, इन्दरसिंह भायडिया द्वारा कृषकों को भावांतर योजना की जानकारी दी गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!