Connect with us

RATLAM

सरवन में मेडिकल स्टोर्स की गहन जांच, प्रतिबंधित दवाइयों पर सख्ती

Published

on



रतलाम, 7 अक्टूबर। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन की टीम द्वारा क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स की गहन जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र डामोर और फार्मासिस्ट पूनमचंद निनामा ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों को नष्ट करने के निर्देशों के पालन में की गई इस जांच के दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर पर श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी की प्रतिबंधित कफ सिरप कोल्ड्रिफ या अन्य उत्पाद नहीं पाए गए।

टीम ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डेक्सट्रोमेथरफेन तत्व वाली प्रतिबंधित दवाइयां किसी भी परिस्थिति में न बेची जाएं। साथ ही, बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी दवाई मरीजों को न दी जाए, विशेष रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार की दवा न दी जाए।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डामोर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह की जांचें समय-समय पर जारी रहेंगी ताकि प्रतिबंधित और हानिकारक दवाओं की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!