Connect with us

झाबुआ

साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत छात्राओं को किया गया जागरूक

Published

on



झाबुआ। साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत साइबर सेल की टीम एवं ‘रक्षा सखी’ के द्वारा दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की लगभग 400 छात्राओं को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विशेष रूप से साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से मित्रता करने के खतरे, डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब ऑफर के बहाने की जाने वाली ऑनलाइन ठगी, तथा एपीके (APK) फाइल्स से होने वाले संभावित साइबर हमलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही छात्राओं को इन खतरों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सतर्क रहने की समझाइश दी। छात्राओं को बताया गया कि यदि उन्हें किसी प्रकार की साइबर अपराध की आशंका हो, तो वे बिना झिझक साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर सेल व थाने पर संपर्क करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!