Connect with us

RATLAM

भावान्तर भुगतान योजना हेतु नोडल अधिकारी/सहायक नोडल नियुक्त

Published

on

किसानों के लिए हेल्पडेस्क नंबर 07412-299061 जारी

 

किसानों की पंजीयन एवं खरीदी संबंधित शिकायतों का किया जाएगा समाधान

 

 

 

रतलाम 6 अक्टूबर/ भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार रतलाम मे जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कार्यालय कलेक्टर, जिला रतलाम के कक्ष क्रमांक 222 में स्थापित किया गया है । कंट्रोल रूम मे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क बनाया गया है, जिसका नम्बर  07412-299061 हैं । किसान हेल्पडेस्क नंबर पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक कॉल करके अपनी समस्या बता सकेगे। जिले के किसानों की पंजीयन एवं खरीदी संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

 

हेल्प डेस्क जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित होगा । हेल्पडेस्क के लिए सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सहायक संचालक कृषि श्री भीका वास्के एवं सहायक का दायित्व कम्प्यूटर प्रोग्रामर आत्मा श्री जसवंत बारिया को सौंपा गया है।

 

नोडल अधिकारी शासन के निर्देशानुसार दायित्वों का निर्वहन करेंगें एवं प्रतिदिन की जानकारी कलेक्टर को शाम 06 बजे प्रस्तुत करेंगे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!