Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिले के छात्रावासों एवं विद्यालयों  में शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधा में ओर अधिक सुधार लाने के दिए  निर्देश

Published

on



आलीराजपुर 09  अक्‍टूबर 2025 । कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा जिले के समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार सहित शिक्षा विभाग , जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक आयुक्‍त आदिम जाति विभाग के अधिकारियो को जिलें में संचालित शासकीय छात्रावास सहित विद्यालयों के औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए । इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता, साफ़-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, और बुनियादी सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल, बिजली आदि का अवलोकन कर मुख्‍यालय का जॉच प्रतिवेदन उपलब्‍ध कराने के निर्देश्‍ा दिए । इन निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे द्वारा कन्या छात्रावास , तहसीलदार श्री जितेन्द्र तोमर द्वारा कन्या एवं बालक छात्रावास सेजावाडा , तहसीलदार कट्ठीवाड़ा एवं उदयगढ तहसीलदार द्वारा पृथक पृथक छात्रावास एवं विद्यालयों में निरीक्षण किया । इस दौरान समस्त अधिकारियों द्वारा छात्रावास अधीक्षकों एवं प्राचार्य को निर्देशित कर भोजन गुणवत्‍ता युक्‍त  मेन्यू अनुसार , शौचालयों की नियमित साफ सफाई , शुद्ध पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं पर विशेष तौर पर ध्यान देने के निर्देश दिए । इस निरीक्षण का   मुख्य  मुख्य उद्देश्य  जिले के छात्रों के रहन-सहन की स्थिति सुधारना, उन्हें बेहतर आहार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा छात्रावासों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती माथुर के निर्देशानुसार नियमित रूप से  छात्रावास एवं विद्यालयों की स्थिति में सुधार लाने के  लिए औचक निरीक्षण जारी रहेंगे  ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ24 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!