Connect with us

RATLAM

जिले के बाजना में शनिवार को खाद्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया

Published

on

। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया के नेतृत्व में दल ने गढ़ी गमना मार्ग स्थित पिरोदिया किराना स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान से एक्सपायरी लाल मिर्च पाउडर लगभग 5 किलो, सोनपरी भागर 5 किलो, मालवा किंग ऑयल के 4 पैकेट तथा नोवा मिल्क पाउडर के 250 ग्राम के 10 डिब्बे जब्त किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान संचालक को नोटिस जारी किया, साथ ही घी और सौंफ के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अतिरिक्त, रतलाम रोड स्थित भवानी नाश्ता पॉइंट से बेसन का नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!