Connect with us

झाबुआ

गर्व से कहो यह स्वदेशी है – आत्मनिर्भर संकल्प अभियान अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन झाबुआ में संपन्न

Published

on

झाबुआ – आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से झाबुआ में आज “गर्व से कहो यह स्वदेशी है – आत्मनिर्भर संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन स्थानीय मंडी परिसर में किया गया ।
दोपहर करीब 12 बजे विधानसभा स्तरीय सम्मेलन प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनिता चौहान उपस्थित थीं कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूर्व  सांसद गुमान सिंह डामोर रहे।  कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने स्वागत भाषण दिया ।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ, ग्रामीण उद्यमी, युवा वर्ग, व्यापारी एवं स्थानीय उत्पाद निर्माता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी अपनाना ही सच्चा राष्ट्र प्रेम है ।‌ जब हम अपने देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं, तब हम न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करते हैं। विशेष अतिथि पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने बताया जीएसटी को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी साझा की ।‌ सम्मेलन के दौरान स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बांस शिल्प, हस्तनिर्मित वस्त्र, जैविक कृषि उत्पाद, और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया…..घर-घर में स्वदेशी का संकल्प, यही है आत्मनिर्भर भारत का पथ।”

घर-घर में स्वदेशी का संकल्प, यही है आत्मनिर्भर भारत का पथ।”

मंच पर मंचासीन सांसद श्रीमती अनीता चौहान , हरी नारायण यादव , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, लक्ष्मण सिंह नायक , दौलत भावसार , ओम शर्मा , शैलेष दुबे , महामंत्री गौरव खण्डेलवाल , विजय चौहान राजेश वसुनिया, उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक ,समर्थ उपाध्यय , युवा मोर्चो अध्यक्ष कुलदीप चोहन ,मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, कमलेश नायक , ज्ञानी मोरी, राणापुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भूरिया । कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष सतेन्द्र यादव ने किया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!