Connect with us

dindori

सीईओ श्री चौधरी ने जनसुनवाई में समस्याओं को सुना और निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

Published

on


जनसुनवाई में आए कुल 65 आवेदन
धार 14 अक्टूबर 25/
सीईओ श्री अभिषेक चौधरी ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री जगदीश मेहरा भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।
इस जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, संबल योजना में लाभ दिलवाने, फर्जी हस्ताक्षर एवं धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने, आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिलवाने, अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि का कब्जा वापस दिलवाने, ट्रांसफार्मर का स्थान परिवर्तन करने, खाद उपलब्ध करवाने, निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने, शासकीय भूमि पर अवैध खनन करने, जबरन मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने, इत्यादि संबंधी विभिन्न समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ श्री चौधरी ने सबंधित अधिकारियों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!