Connect with us

अलीराजपुर

“जिज्ञासु किट” आधारित  शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का  आयोजन  किया गया

Published

on

आलीराजपुर 16 अक्टूबर 2025 । डाइट प्राचार्य द्वारा बताया गया कि शैक्षणिक  सत्र 2025-26 के अंतर्गत “जिज्ञासु किट” (Experiential Learning Kit) आधारित 3-3 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) आलीराजपुर में दो चरणों में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र से दो-दो विज्ञान अथवा गणित विषय के माध्यमिक शिक्षकों तथा प्रत्येक विकासखण्ड से एक बीएसी ने सहभागिता की। कुल 123 शिक्षक एवं बीएसी इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) द्वारा विकसित एवं राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा प्रदत्त जिज्ञासु किट में शामिल उपकरणों की तैयारी, संचालन विधि एवं उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा दी गई। इस किट के प्रयोग से शिक्षण प्रक्रिया को रोचक एवं अनुभवात्मक बनाने पर बल दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों एवं बीएसी को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री निर्मला कलमें ,श्री के. सी. सिसोदिया, प्रशिक्षण प्रभारी, डाइट आलीराजपुर, जितेन्द्र चौहान, एपीसी (अकादमिक), जिला शिक्षा केंद्र एवं आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) से प्रशिक्षित विज्ञान एवं गणित के मास्टर ट्रेनर सहित सभी प्रशिक्षणार्थी शिक्षक उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!