Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के जावेद खान बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

Published

on

    झाबुआ ( मनोज अरोड़ा व  वत्सल आचार्य की रिपोर्ट). देश के पत्रकारों का सशक्त संगठन सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का झाबुआ जिला अध्यक्ष बनाया गया है जावेद खान को। राजधानी भोपाल में हुए संगठन के भव्य राज्य स्तरीय समारोह में यह घोषणा की गई।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक अरविंद शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह, मानवाधिकार आयोग सदस्य डॉ. मुकेश नायक, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस मीडिया प्रमुख आशीष उषा अग्रवाल, तथा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भगवानदास सबनानी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इन्हीं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में जावेद खान को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब झाबुआ ज़िलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दास, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गुर्जर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहे। सभी ने जावेद खान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में झाबुआ जिले के पत्रकारों को नई पहचान और सशक्त मंच मिलेगा।

जावेद खान की नियुक्ति की खबर फैलते ही जिलेभर के पत्रकारों और मीडिया कर्मियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ12 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!