Connect with us

झाबुआ

जनसंपर्क विभाग में छत से टपकता पानी और पत्रकारों को चर्चा में परेशानी

Published

on

झाबुआ – जनसंपर्क विभाग का मुख्य कार्य सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी जनता तक पहुँचाना, जनता और सरकार के बीच एक सेतु का काम करना, और विभिन्न विकास कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना है। साथ ही यह विभाग मीडिया संबंधों को भी संभालता है, जिसमें प्रेस विज्ञप्तियाँ जारी करना और संचार रणनीतियाँ बनाना शामिल  हैं। झाबुआ का भी जनसंपर्क विभाग शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन कर रहा है और शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास मीडिया के साथ समन्वय बनाकर कर रहा है लेकिन यह विभाग जहां एक ओर अपना कार्य सुचारू रूप से कर रहा है वहीं दूसरी ओर इस विभाग का कार्यस्थल पर छत से पानी टपक रहा है  । पानी छत से लगातार टपक रहा है जिससे पत्रकार तो ठीक जनसंपर्क अधिकारी को भी अपने कार्यस्थल पर काम करने में परेशानी आ रही है । तथा उन्हें भी अपनी टेबल को हटाकर काय करना पड़ रहा है। वही जब कई पत्रकार मंगलवार शाम को शासकीय खबरों के लिए चर्चा करने हेतु जनसंपर्क विभाग पहुंचे,  तो छत से टपकते पानी के कारण विभाग में बैठक व्यवस्था भी सही नहीं थी और जनसंपर्क अधिकारी भी इस टपकते पानी से बचते हुए अपना कार्य संपादित कर रही थी और पत्रकार को बैठने के लिए जगह भी नहीं थी । इसके अलावा एक ओर बड़ी समस्या है इस विभाग के पास में ही एक जनरल टायलेट है  और जिसकी सफाई रोजाना नहीं होने से, इसकी बदबू जनसंपर्क विभाग तक जाती है । क ई बार बदबू इतनी तीव्र होती है कि विभाग में जाना मुश्किल होता है । इस बदबू के कारण भी विभाग और मीडिया के लोगो को भी बैठकर चर्चा करने में परेशानी आती है । विशेष रूप से इस विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस वातावरण में कैसे कार्य करते होंगे, यह विचारणीय है । जो विभाग शासन प्रशासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है वहीं इन दोनों के लिए इस तरह का कार्य स्थल समझ से परे है । शासन प्रशासन को चाहिए कि इस ओर ध्यान देकर व्यवस्था में सुधार करें , जिससे जनसंपर्क विभाग और मीडिया बन्धुओं को परेशानी ना हो ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!