Connect with us

कल्याणपुर

कल्याणपुरा में वारदातों में इजाफा, पुलिस की सक्रियता से त्वरित खुलासा

Published

on


झाबुआ, 30 अक्टूबर।
झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र में हाल ही में आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। चोरी और आगजनी जैसी वारदातों से क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल रहा, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रमुख घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है।

हाल ही में 24-25 अक्टूबर की दरमियानी रात पुराना बस स्टैंड स्थित एक किराना व्यापारी की दुकान में चोरी और आगजनी की वारदात हुई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान से ₹5,000 नगद चोरी कर दुकान और व्यापारी की ईको गाड़ी में आग लगा दी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शिव दयाल सिंह ने मौके का निरीक्षण कर तुरंत जांच टीम गठित की। लगातार सर्चिंग, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर कल्याणपुरा पुलिस ने दो आरोपियों ईश्वर पिता मोहन परमार (19 वर्ष) निवासी अथमना फलिया और कैलाश पिता मन्नु गरवाल (35 वर्ष) निवासी संदला को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि व्यक्तिगत रंजिश और पैसों की आवश्यकता के चलते दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पेटलावद) सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा बिरला एवं उनकी टीम सहित एसआईटी झाबुआ टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक श्री शिव दयाल सिंह ने त्वरित कार्यवाही और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

पुलिस का कहना है कि अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, निगरानी और मुखबिर नेटवर्क को और मजबूत किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!