Connect with us

झाबुआ

इंदौर में 16 दिसंबर को होगा संभाग स्तर का किसान सम्मेलन…

Published

on

पूर्व मंत्री एवं सांवेर विधायक तुलसी सिलावट ने मंडलों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देकर सम्मेलन हेतु प्रभारियो की नियुक्तियां की गई,


अंबा पैलेस गार्डन पर दो सत्रों में प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न…..।
झाबुआ। मप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान सांवेर विधायक तुलसीराम सिलावट 14 दिसंबर, सोमवार को झाबुआ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय झाबुआ पर लक्ष्मीनगर स्थित अंबा पैलेस पर हाॅल ही में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा घोषित किए गए 19 मंडलों के अध्यक्षों एवं भाजपा-भाजयुमों के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग दो संत्रो में लेकर मुख्य रूप से इस दौरान आगामी 16 दिसंबर को इंदौर मे होने वाले संभाग स्तर के किसान सम्मेलन मे अधिक से अधिक संख्या में किसानो की सहभागिता हेतु प्रभारी नियुक्त किए। इस दौरान उनके साथ विशेष रूप से आरएसएस से जुडे संतोष मेहता भी उपस्थित रहे।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि मप्र शासन के पूर्व मंत्री एवं सांवेर विधायक श्री सिलावट अपने संक्षिप्त दौरे पर सोमवार को झाबुआ आए। उनका आगमन का मुख्य उद्देशय मप्र एवं देश मे किसाऩ को जो कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा जबरन भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है एवं केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण तथा हितकारी कृषि विधयेक बिलों को किसान विरोधी बिल बताकर देश में जबरन माहौल बनाया जा रहा है। इस हेतु किसानो को जागरूक करना रहा। इसी को लेकर 16 दिसंबर, बुधवार को इंदौर में संभाग स्तर का जो जागरूक सम्मेलन किया जा रहा है, उसमे किसान एवं ग्रामीणजनों की अधिक से अधिक संख्या मे सहभागिता रह सके और यह सम्मेलन भव्य स्तर पर सफल हो सके, इस हेतु उन्होने झाबुआ पहुंचकर झाबुआ जिले मे भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की अनुशंसा एवं सहमति पर हाल में ही घेाषित किए गए 19 मंडलों के अध्यक्षो के साथ भाजपा, भाजयुमो के पदाधिकारी-कार्यकर्ता का प्रशिक्षण वर्ग लेकर इन कृषि विधेयक बिल़ो के संबंध मे जानकारी देकर उन्हें किसानों को इस संबंध में जागरूक करने हेतु आव्हान किया।
देश का किसान देश का अन्नदाता, उन्हें कभी भी शोषित नहीं होने देंगे
सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलसीराम सिलावट, आरएसएस के संतोष मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा मां सरस्वतीजी, भारत माता और भाजपा के जनक पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवलन कर किया गया। बाद संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों के लिए लोकसभा मे जो 2 महत्वपूर्ण कृषि विधेयक पारित करवाए है, उनसे देश का किसान समृद्धि और शक्तिशाली बनकर आर्थिक उन्नति और प्रगति के मार्ग पर प्रास्त होगा। किसानों को उनकी फसलों के उत्पादन का पर्याप्त मूल्य मिल सकेगा एवं वे ठगी का शिकार होने से बच सकेंगे। देश का किसान देश का अन्नदाता है और देश के अन्नदाता का ख्याल रखना केंद्र सरकार और मप्र सरकार की पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार कभी भी अन्नदाताओ को शोषित एवं पीड़ित नहीं होने देंगी। देश और मप्र की सरकार की प्रथम प्राथमिकता मे किसानों एवं उनके परिवारजनो को उन्नताील और प्रगतिाील बनाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।
प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी…..
प्रशिक्षण वर्ग में आरएसएस से जुड़े संतोष मेहता ने भी सभी में एकजुटता का बीजारोपण करते हुए कहा कि किसान ना कभी शोषित था और ना ही रहेगा। किसानों को जागरूक कर उन्हें सहीं मार्ग दिखाना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। देश का अन्नदाता यदि सक्षम और मजबूत होगा, तो देश का प्रत्येक नागरिक भी मजबूत होकर भारत का डंका पूरे विशव में गूंजेगा। सत्र के दौरान मंडलों के अध्यक्षो एवं उपस्थित भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को 16 दिसंबर को होने वाले किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या मे कृषकों की भीड़ जुट सके, इस हेतु प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।
यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित
प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष दुबे, मनोहर सेठिया, संगीता सोनी, जिला प्रभारी कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, सुश्री निर्मला भूरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़, प्रवीण सुराना, जिला उपाध्यक्ष ओपी राय, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजपा किसाना मोर्चा के जिला महामंत्री कलमसिंह भाबोर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, सत्येन्द्र यादव, मितेश गादीया, भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष अंकुर पाठक, हेमन्द्र नाना राठौर, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद जुवानसिंह गुंडिया, पपीश पानेरी, नरेन्द्र राठौरिया आदि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर23 mins ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

झाबुआ2 hours ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

झाबुआ2 hours ago

स्वच्छता हि सेवा पाखवाड़े के तहत जनपद पंचायत थांदला मे हुआ आयोजन

झाबुआ5 hours ago

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव – मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

झाबुआ5 hours ago

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!