Connect with us

झाबुआ

दिल्ली धमाके को लेकर झाबुआ पुलिस सतर्क, जिलेभर में बढ़ाई गई सुरक्षा – संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर

Published

on



झाबुआ। राजधानी दिल्ली में हुए धमाके की घटना के बाद झाबुआ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री शिव दयाल सिंह

के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजार, धार्मिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

थाना प्रभारियों को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने और होटल, लॉज व किराये के मकानों में ठहरे बाहरी व्यक्तियों की सत्यापन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सायबर सेल को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को दें। जिला पुलिस ने “ऑपरेशन चौकसी” के तहत सभी सीमाओं पर चेकिंग प्वाइंट सक्रिय कर दिए हैं और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है, तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भय फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!