Connect with us

झाबुआ

रतलाम निवासी पल्लवी शर्मा ने महेंद्रा शोरूम झाबुआ के मेनेजर पर धोखाधडी, जबरन राशि हड़पने और अभद्र व्यवहार को लेकर जनसुनवाई, पुलिस अधीक्षक झाबुआ और उपभोक्ता फोरम में दिया आवेदन।

Published

on

झाबुआ -रतलाम निवासी श्रीमती पल्लवी शर्मा ने महेंद्र शोरूम झाबुआ के जनरल मैनेजर मिथिलेश राठोर पर धोखाधड़ी, 420 करने, जबरन राशी हड़पने , बदतमीजी करने व अभद्र व्यवहार को लेकर एवं  स्वर्गीय पति की स्कॉर्पियो एन महिंद्रा शोरूम द्वारा नहीं लौटाए जाने को लेकर शिकायती आवेदन जनसुनवाई , पुलिस अधीक्षक झाबुआ व उपभोक्ता फोरम कार्योलय में दिया ।

श्रीमती पल्लवी शर्मा ने आज मंगलवार को जनसुनवाई, पुलिस अधीक्षक झाबुआ व उपभोक्ता फोरम में महेंद्रा शोरूम झाबुआ के जनरल मैनेजर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती आवेदन दिया और कारवाई की मांग की । आवेदन में पल्लवी शर्मा ने बताया कि मेरे पति स्वर्गीय मनीष शर्मा निवासी रतलाम ने स्कॉर्पियो एन 31 अक्टूबर 2022 को महिंद्रा शोरूम झाबुआ से खरीदी थी , जिसका पेमेंट 5 लाख 50 हजार बैंक ट्रांजेक्शन, 3 लाख 50 हजार रुपये पुनः बैंक ट्रांजेक्शन, 3 लाख 80 रुपए नगद तथा 19 लाख 50 हजार रुपए SBI Bank से लोन दिलवाकर, इस प्रकार कुल 32 लाख 30 हजार महिंद्रा शोरूम के जनरल मैनेजर  मिथिलेश राठौर ने लिए । उस समय महिंद्रा शोरूम के जनरल मैनेजर  मिथिलेश राठौर ने मेरे स्वर्गीय पति जो गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थे व उनके भोलेपन तथा दोस्ती का फायदा उठाकर गाड़ी अपने नाम करवा ली थी व अपने नाम से 31 अक्टूबर 2022 को इंश्योरेंस भी बनवाया, तथा 13 नवंबर 2022 को गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया  तथा 14 नांबर 2022 को गाड़ी को रिपेयर होने के लिए जनरल मैनेजर  मिथिलेश राठौर शोरूम ले आया ।  जब गाड़ी रिपेयर होने के लिए पहुंची , तो शोरूम के जनरल मैनेजर ने गाड़ी का बीमा कंपनी से बीमा क्लेम नहीं किया व रिपेयर की सारी राशि , मेरे मानसिक बीमारी से पीड़ित पति पर थोप दी और कहा कि आपको इस रिपेयर की राशि 4 लाख से 5 लाख तक आपको ही पे करना है ।  एक्सीडेंट के बाद सारी राशि चार से पांच लाख रुपए भरने के लिए मेरे पति को कहा तो वे सदमा झेल नहीं पाए और उनकी मानसिक बीमारी की हालत दिन पर दिन बिगड़ने लगी और अंत में हताश होकर उन्होंने 26 जून 2024 सुसाइड कर लिया ।

श्रीमती पल्लवी शर्मा ने बताया कि जीवित रहते हुए कभी भी स्कॉर्पियो गाड़ी के एक्सीडेंट के संबंध में मुझे व मेरे बच्चों किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी‌। परंतु हमारी एक फर्म अंबर ऑटोलिंक जो मेरे स्वर्गीय पति मनीष एवं पल्लवी शर्मा के नाम से थी । उसमें से सतत ₹3 लाख 50 हजार रुपए की किस्त अभी तक कट चुकी हैं, वही 5 से 6 बार जनरल मैनेजर राठौर के पास अपनी छोटे-छोटे बच्चों को लेकर गई व निवेदन किया की हमारी स्कॉर्पियो जो आपके पास रखी हुई है हमें दे दो ।  हम इसे बेचकर हमारा कर्ज को खत्म कर सके और यदि इसमें से कुछ राशि बचती है तो बची हुई राशि से कुछ मैं अपना छोटा मोटा काम धंधा शुरू कर सकूं । क्योंकि मेरे पास जो भी राशि थी वह भी बैंक ने हमारा अकाउंट फ्रिज कर लोन के रूप में हमारे अकाउंट से ट्रांसफर कर ली है । यह भी बताया कि वह एक छोटे से किराए के मकान में रह रही हूं और बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों का लालन-पालन कर पा रही हूं उन्हें ना तो उच्च शिक्षा दे पा रही हूं न हीं उनका सही ढंग से लालन-पालन कर पा रही हूं ।

मिथिलेश राठोर मुझसे बदतमीजी और अभद्र व्यवहार करता है –  पल्लवी शर्मा

पल्लवी शर्मा ने यह भी बताया कि जब भी मैं मिथिलेश राठौर से संपर्क करने की कोशिश करती हूं तो वह मुझसे बदतमीजी व अभद्र व्यवहार करता है तथा मुझे कहता है कि आप मुझसे शोरूम पर आकर नहीं, अकेले में मिलों, कही घूमने चलते हैं व होटल में रूम बुक कर लेते हैं वहां पर आ जाओ , इस समस्या का हल कर लेंगे । यदि ऐसा नही किया , तो आपको सारी राशि मेरे शोरूम पर आकर चुकाना पड़ेगी ।तभी जाकर मैं गाड़ी दूंगा । इस प्रकार का दबाव बनाता है । शिकायती आवेदन के माध्यम से विधवा पल्लवी शर्मा ने अपनी समस्या बताते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी दिलवाई जाने की बात कही ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ24 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!