Connect with us

jhaknawada petlawad

पेटलावद में वाहन रैली के माध्यम से यातायात सुरक्षा का संदेश

Published

on



(राजेश कसवां झकानावादा)

आमजन को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 14 नवंबर को पेटलावद में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा किया गया।

न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति
वाहन रैली को प्रधान सत्र एवं जिला न्यायाधीश विधि सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एडीजे पेटलावद श्री ओपी बोहरा, सिविल जज वर्ग-1 श्री सोहनलाल भगोरा, श्रीमती नेहा मौर्य (सोलंकी), जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणि, और जिला विधिक सहायता सचिव एस.के. डावर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने दिया संदेश
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय के नेतृत्व में, पेरावॉलिंटियर और वरिष्ठ समाजसेवी श्री पारसमल कोटडिया, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी सहित सभी अधिवक्ता और न्यायालय के कर्मचारी हेलमेट पहनकर रैली में शामिल हुए। रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों और चौराहों से गुजरती हुई पुनः न्यायालय परिसर में समाप्त हुई।

इस अवसर पर पुलिस टीम और अस्पताल की एम्बुलेंस भी रैली में शामिल रही। रैली का उद्देश्य जनता में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।


देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!