झाबुआ – जल संसाधन विभाग द्वारा रामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत आंबा के भैंसाकराय में करीब 2 करोड़ 90 लाख की लागत से तालाब निर्माण कार्य किया गया और संभवतः इस तालाब का कार्य पिछले वर्ष ही पूर्ण हुआ । वही पहली ही बारिश में इस तालाब का वेस्ट वेयर का हिस्सा भरभरा कर गिर गया और स्लूस वाल की खराबी के कारण तालाब भी खाली हुआ । इस पूरे मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा तालाब के टूटे हिस्से को मरम्मत करने की बात कही जा रही है और ठेकेदार की जमा सुरक्षा निधि से इस मरम्मत कार्य को पूर्ण करने की बात कही जा रही है । जबकि प्रश्न अब भी वही है इस गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य के लिए दोषी कौन है क्या विभाग का सब इंजीनियर या ठेकेदार या फिर दोनों….? चूंकि इस वेस्ट वेयर की कांक्रीट में संभवतः डाइंग अनुसार सरीये नजर नहीं आ रहे हैं और कांक्रीट में भी बड़े बड़े पत्थरों नजर आ रहे हैं…? ऐसा लगता है मानो विभाग ने नई तकनीक से इस तरह कांक्रीट कार्य प्रारंभ किया है ।
इस गुणवत्ता विहीन कार्य के लिए या वेस्ट वेयर के टूटे हिस्से को मरम्मत कार्य के लिए विभाग द्वारा मेसर्स प्रजापत कंस्ट्रक्शन रावटी जिला रतलाम को अंतिम सूचना पत्र जारी किया गया है और समयावधि में काम पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है । वही विभाग द्वारा पूर्व में प्रजापत कंस्ट्रक्शन को मरम्मत कार्य के लिए सूचना पत्र जारी किया गया है लेकिन संबंधित फर्म द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और नियमों की अवहेलना की जा रही है। प्रश्न अब भी वही है कि एक तो गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य और दूसरा पूर्व में जारी किए गए पत्रों को नजरंदाज करना और फिर भी विभाग और प्रशासन की मौन स्वीकृति…… समझ से परे है । प्रश्न यह भी है कि क्या विभाग द्वारा इस तरह के फर्म को लेकर ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही की जाना चाहिए … या नहीं…..?
विभाग का अंतिम सूचना पत्र…… जिसमें मेसर्स प्रजापत कंस्ट्रक्शन को जारी किया गया है उक्त पत्रों का जिक्र करते हुए बताया गया
कार्यालयीन पत्र कमांक 2503/वलेलि / 2025 झाबुआ दिनांक 11.09.2025 ।
2. अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उपसंभाग रानापुर का पत्र क्रमांक 368 / उ0लि/रानापुर दिनांक 24.10.2025 ।
3.कार्यालयीन पत्र कमांक 3036/वलेलि/2025-26 झाबुआ दिनांक 27.10.2025 ।
अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उपसंभाग रानापुर का पृ कमांक 390/ उ०लि/रानापुर दिनांक 12.11.2025
उपरोक्त पत्रो के माध्यम से सूचना दी गई है कि बड़ी भैंसाकराय तालाब का Appron End sill का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है एवं स्लूस वाल के गेट सही तरह से फिट नहीं किये गये है, जिसके सुधार एवं आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण करने हेतु इस कार्यालय से आपको पत्र जारी किये गये थे, किन्तु आपके व्दारा आज दिनांक तक उक्त कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। अतः आपको अंतिम रूप से सूचित किय। यदि आपके व्दारा दी गई समयावधि में कार्य प्रारंभ नहीं करवाया जाता है तो अनुबंध के सेक्शन 3 की धारा 18 के अंतर्गत आपकी जमा सुरक्षा निधि से उक्त कार्य करवा लिया जावेगा , जिसके लिये आप स्वयं ही जवाबदार रहेंगे ।
भैंसाकराय तालाब के मरम्मत कार्य के लिए प्रजापत कंस्ट्रक्शन को अंतिम सूचना पत्र जारी किया गया है और यदि फिर भी वह मरम्मत नहीं करता है तो फर्म की जमा सुरक्षा निधि से कार्य पूर्ण कराया जाएगा ।
विपिन पाटीदार , कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, झाबुआ ।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।