Connect with us

झाबुआ

झाबुआ में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बालिका से छेड़छाड़ — महिला थाना प्रभारी पर आरोप, मामूली प्रकरण बनाकर आरोपियों को छोड़ा

Published

on

थाना प्रभारी के हस्ताक्षर वाली कॉपी


झाबुआ।
जिले में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बालिका से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि मामले की गंभीरता के बावजूद महिला थाना प्रभारी चौहान ने प्रकरण को मामूली धाराओं में दर्ज कर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया।वही सख्त कार्रवाई के अभाव में पीडीता व परिवारजन पुनः घटना की पूनरावृति को लेकर भी भयभीत हैं
परिजनों के मुताबिक, थाना प्रभारी ने रुपये के लालच में न सिर्फ आरोपियों पर कमजोर धाराएं लगाईं, बल्कि परिवार को यह कहकर डराने व दबाव बनाने की कोशिश की कि “यह तो मामूली केस है, कोर्ट में क्यों मामला बड़ा कर रहे हो।”

पीड़ित परिवार न्याय के लिए लगातार थाना-थाने और कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा नहीं मिल पाया है।
परिवार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि:

घटना की उच्च स्तरीय जांच हो

जिम्मेदार अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए

आरोपी युवकों पर सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए

पीड़ित बालिका को सुरक्षा और न्याय मिले


इस घटना से खेल जगत व स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। वे सवाल उठा रहे हैं कि जब एक राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरक्षित नहीं, तो आम बालिकाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!