Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस ने अवैध शराब को लेकर कमजोर वर्ग पर कारवाई कर , कागजी खानापूर्ति पूर्ण की….. अवैध शराब माफिया अब भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर ..!

Published

on

झाबुआ – विगत दिनों झाबुआ पुलिस ने अपनी दिव्य दृष्टि के माध्यम से जानने पर , शहर से सटे फुलमाल पर अवैध शराब को लेकर कारवाई की ।‌ पुलिस द्वारा यहां पर छोटे छोटे शराब विक्रेता पर कारवाई कर , अपनी पीठ थपथपाने का प्रयास किया । लेकिन पुलिस द्वारा बड़े शराब माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई ।‌ जो रोजाना तीन या चार पहिया वाहनों से इस अवैध शराब को सप्लाई कर रहे हैं । जब पुलिस की इस बड़ी कारवाई में छोटे छोटे शराब विक्रेता पर कागजी खानापूर्ति की गई, तो सोशल मीडिया पर पुलिस की इस स्टीग आपरेशन को लेकर आमजन का ग़ुस्सा फूट पड़ा और जारी वीडियो के एवज में काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी  । करीब 100  लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया इस सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है । इसमें से कुछ इस तरह है ।

बड़े बड़े ठेकेदारों द्वारा धड़ल्ले से नकली शराब परोसी जा रही है तब इनको कुछ नहीं दिखता ।

पिटोल के हर ढाबे पर शराब बिक रही है वहां पर कब छापा पड़ेगा झाबुआ पुलिस ।

व्यंग्यात्मक टिप्पणी – आखिरकार पुलिस ने झाबुआ जिले के शराब माफिया महिला के पास से करोड़ों रुपए की शराब जब्त कर ली । टी आई सर को धन्यवाद ।

इन महोदय के लिए पद्मश्री पुरस्कार की मांग करना चाहिए । एक अन्य ने भी राष्ट्रपति पुरस्कार की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से कहीं है ।

वही दूसरे दिन झाबुआ पुलिस ने शहरी क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के विक्रय करने वालो को लेकर धड़पकड़ अभियान चलाया । लेकिन दो दिन की कार्यवाही के बाद अभियान ठप हो गया और अवैध शराब विक्रेता फिर सक्रिय हो गए । इस तरह झाबुआ पुलिस ने छोटे छोटे शराब विक्रेता पर कारवाई कर , अपना कागजी काम पूर्ण किया । वही अब भी देवझीरी क्षेत्र में ढाबों पर , बाडकुआ क्षेत्र में भी , राणापुर रोड की ओर होटलों और ढाबों पर जांच की जाना चाहिए । प्रश्न अब भी वही है कि इन छोटे छोटे शराब विक्रेता को सप्लाई करने वाले को लेकर कारवाई क्यों नहीं । वही अब भी बड़े शराब माफिया पुलिस पकड़ से कोसों दूर है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!