Connect with us

झाबुआ

केबिनेट मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यूनिटी मार्च का भव्य स्वागत हुआ

Published

on

झाबुआ – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च’ का बुधवार को इंदौर में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी ग्वालटोली में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर , यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद मुख्यमंत्री जी कैबिनेट सहयोगियों के साथ रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए है।  मुख्यमंत्री यादव एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और यात्रा का शुभारंभ किया।यूनिटी मार्च नागपुर से शुरू हुआ है ‌। नागपुर से इंदौर पहुंची इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना और इसका समापन गुजरात में होगा। इंदौर के बाद यह यात्रा धार और झाबुआ जिलों से होते हुए गुजरात के गोधरा में प्रवेश करेगी ।

शहर के राजगढ़ नाका क्षेत्र में शाम को करीब 6 बजे यूनिटी मार्च का प्रवेश हुआ । यह यात्रा इंदौर,धार, राजगढ़ आदि स्थानों से होते हुए झाबुआ पहुंची । सभी स्थानों पर यात्रा का स्वागत हुआ। इस यात्रा का मुख्य संयोजक कमल परमार व यात्रा प्रभारी जयंत गरूर है । केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया के नेतृत्व में मुख्य संयोजक व यात्रा प्रभारी के साथ यूनिटी मार्च का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया । आदिवासी नृत्य दल द्वारा गीतों पर नाचते हुए व विभिन्न छात्रों द्वारा भारतीय ध्वज हाथ में लिए व भारत माता की जय के जयकारों से यात्रा का स्वागत किया । भाजपा पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने भी फूल मालाओं से इस यात्रा का स्वागत किया । मंत्री निर्मला भूरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया , यात्रा संयोजक कमल परमार और यात्रा प्रभारी जयंत गरूर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया । पश्चात पूरा राजगढ़ नाका क्षेत्र.. वंदे मातरम…… भारत माता की जय….. के जयकारों से गूंज उठा ।  इस स्वागत में केबिनेट मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव , जिला महामंत्री विजय चौहान , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार , नपा उपाध्यक्ष लाखन सोलंकी , झाबुआ मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक,  उपाध्यक्ष मितेश गादीया, आदि अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री बबलू सकलेचा ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!