Connect with us

Ranapur

राणापुर-बोरी क्षेत्र में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ और सेक्टर अधिकारियों का सम्मान

Published

on



झाबुआ। शत-प्रतिशत मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले बीएलओ और सेक्टर अधिकारियों का आज सम्मान किया गया। एसडीएम झाबुआ द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सभी अधिकारियों का अभिनंदन किया गया। राणापुर और बोरी क्षेत्र को मिलाकर अब तक कुल 21 बीएलओ ने यह कार्य पूर्ण किया है, जिनमें से कई बीएलओ और सेक्टर अधिकारी आज सम्मानित हुए।

आज सम्मानित होने वाले अधिकारी एवं बीएलओ इस प्रकार हैं—

सेक्टर अधिकारी: मनीष पंवार

बीएलओ: अनिल नागर, मांगीलाल चौहान, गजराज कलछीया, रसीला निनमा, मुकेश भावर, रविन्द्र भूरिया, लाली वसुनिया, अनीता बिलावल, धर्मेंद्र वर्मा, किशन सिंह नलवाया, राकेश देसाई, सुरसिंह डाबर, संवसीह चंगुड


सम्मान समारोह के दौरान राणापुर तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल तथा संबंधित पटवारी भी उपस्थित रहे।
एसडीएम ने सभी को उनके समर्पित कार्य, समय पर दायित्व निर्वहन और निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में दिए गए योगदान के लिए बधाई दी।

यह पहल क्षेत्र में जागरूक और सशक्त लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!