Connect with us

झाबुआ

वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन हेतु जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित
जिलेभर के सदर मुत्तव्वलियों ने शिविर में की सक्रिय सहभागिता

Published

on



झाबुआ। भारत सरकार के वक्फ तंजीम एक्ट 2025 के तहत वक्फ बोर्ड में पंजीकृत सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों को ‘उम्मीद पोर्टल’ पर 5 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना है। इसी उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरल बनाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए उमर फाउंडेशन द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 29 नवंबर को दोपहर 11 बजे स्थानीय अंजुमन कॉन्वेंट हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें जिलेभर के सदर मुत्तव्वली बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में उमर फाउंडेशन के पदाधिकारी फारूक पाटूक, शब्बीर चुनावाला, इकबाल मुंशी, इम्तियाज शेख और शाहिद अली ने उपस्थितजनों को उम्मीद पोर्टल से जुड़े सभी नियमों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अपने उद्बोधन में फारूक पाटूक ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नए कानून का पालन करते हुए जिले के सभी औकाफ का 5 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया तीव्र गति से जारी है, जबकि मध्य प्रदेश के कई जिलों में जागरूकता की कमी के कारण रजिस्ट्रेशन धीमा है। उन्होंने कहा कि—
“यह हमारा दायित्व है कि जिले के हर कस्बे तक जागरूकता पहुँचे और सभी वक्फ संपत्तियों का समय पर रजिस्ट्रेशन हो।”

प्रशिक्षण के दौरान शब्बीर चुनावाला और इम्तियाज शेख ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उम्मीद पोर्टल की पूरी प्रक्रिया समझाई तथा 6 प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया ताकि रजिस्ट्रेशन कार्य सुचारू रूप से हो सके।

शिविर में पेटलावद, थांदला, राणापुर, मेघनगर, रंभापुर, बामनिया, झकनावदा, बोरी पारा सहित जिले के कई क्षेत्रों के सदर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला सदर जाकिर कुरैशी, पूर्व सदर मुर्तुजा अली, साबिर फिटवेल, यूनुस लोधी, युसूफ बागबान, हनीफ लोधी, ईशा शेख, इस्माइल खान, सलील पठान, हारून रशीद, अब्दुल रहमान मंसूरी, कुतुबुद्दीन शेख, अशरफ शेख, जावेद लोधी, सलमान निजामी, हसमतुल्ला खान, गफ्फार रंगरेज, मोहम्मद यूसुफ, शमशेर, अब्दुल गफूर मंसूरी, जमशेर खान, वजीर खान, आमिर खान, फरजाना खान, साकिर कुरेशी, जाहिद खान, सादिक शेख, अनिरा निजाम, शाहबान खान, सरफराज खान, गोलू यादगार, इमरान जमजम, खलील शेख सहित अनेक सदर एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद पोर्टल पर समयसीमा में रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने का संकल्प लिया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!