Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार—अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

Published

on


लगभग पौने दो करोड़ का मशरूका जप्त, आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ, 03 दिसंबर 2025

झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात पुलिस ने इंदौर से गुजरात की ओर ले जाए जा रहे अवैध शराब से भरे एक टाटा ट्रक को पकड़ा और भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त की।

दिनांक 02 दिसंबर 2025 को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर–अहमदाबाद हाईवे (NH-47) स्थित फुलमाल फाटा पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक MP09HG3449 को रोका। तलाशी लेने पर पाया गया कि ट्रक में ऊपर से भुसा की बोरियों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।

जप्त मशरूका इस प्रकार है—

लंदन प्राइड प्रीमियम व्हिस्की – 130 पेटी

माउंट 6000 बीयर – 150 पेटी

रॉयल सिलेक्ट डीलक्स व्हिस्की – 500 पेटी
कुल 7470 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,02,05,000/- आँकी गई है।
इसके अलावा ट्रक, तिरपाल, भुसा, रस्सी व मोबाइल सहित कुल ₹1,63,35,000/- का मशरूका जब्त किया गया।


पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 930/2025, धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने इस उत्कृष्ट कार्य पर कोतवाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

बताया जा रहा है कि पिछले 3 माह में अवैध शराब के 160 प्रकरण झाबुआ पुलिस द्वारा पंजीबद्ध किए गए हैं, जो अवैध तस्करी के विरुद्ध जिले की सख्त कार्रवाई को दर्शाते हैं।

झाबुआ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार अवैध शराब माफिया पर करारी चोट कर रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!