Connect with us

झाबुआ

पुलिस की लापरवाही से पीड़ित परिवार में बढ़ी चिंता,

Published

on



CCTV में स्पष्ट दिख रहे आरोपी फिर भी कार्रवाई नहीं**

उदयपुरिया/झाबुआ।
स्थानीय क्षेत्र में घटित गंभीर घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यवाही पर बड़ा सवाल उठाया है। पीड़िताअर्चना पति गौरव डामोर द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया गया कि दिनांक 02/05/2025 की रात लगभग 11:10 बजे 3 व्यक्तियों ने उनके घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की तथा परिवार को धमकाया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो चुकी है।

पीड़िता के अनुसार, इन तीनों व्यक्तियों की पहचान भी CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रही है, फिर भी कई बार शिकायत देने के बावजूद आज तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार घर के आस-पास घूमकर उन्हें परेशान कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है।

पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना और शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने केवल खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता का कहना है कि पुलिसकर्मी मौके पर आए जरूर थे, पर उन्होंने ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ “देख लेंगे” कहकर वापस लौट गए।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से निम्न माँगें की हैं—

1. CCTV फुटेज में दिख रहे आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए।


2. आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।


3. घर के आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।


4. पीड़िता व परिवार की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ।


5. थाना स्तर पर लापरवाही की जाँच कर संबंधित कर्मियों पर कार्यवाही की जाए।

जनता में बढ़ रहा आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब CCTV में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट हैं फिर भी कार्रवाई नहीं होना गंभीर लापरवाही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस किस दबाव में मामला दबा रही है?
पीड़ित परिवार जल्द न्याय की मांग कर रहा है और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कर रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!