Connect with us

झाबुआ

मीडिया ट्रॉफी-2 का आयोजन 19 दिसंबर से
झाबुआ व अलीराजपुर जिले के मीडियाकर्मी लेंगे भाग

Published

on



झाबुआ। झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के मीडिया कर्मियों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मीडिया ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण 19 से 21 दिसंबर तक पीजी कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में लगभग 16 टीमें भाग लेंगी। विजेता एवं उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार एवं आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक मीडिया कर्मियों को अपनी पहचान पत्र (आईडी) प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। प्रत्येक टीम 9 खिलाड़ियों की होगी तथा टीम कप्तान को अपने खिलाड़ियों की पूरी सूची 10 दिसंबर तक जमा करनी होगी। प्रतिदिन चार मैच खेले जाएंगे।

शुभारंभ समारोह मै रहेंगे जनप्रतिनिधि
19 दिसंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, भाजपा नेता बिट्टू सिंगार, उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी, झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका, कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह द्वारा किया जाएगा।

समापन समारोह 21 दिसंबर को
प्रतियोगिता का समापन 21 दिसंबर को होगा। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, जिला पंचायत सदस्य बहादूरसिंह हटीला, हरू भूरिया, पंडित महेंद्र तिवारी, सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर, व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय कांठी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

निर्णायक समिति
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु निर्णायक समिति में लाला कप्तान, अमजद खान, उमंग सक्सेना एवं उदय बिलवाल को शामिल किया गया है।

मीडिया जगत के लिए आयोजित यह दूसरी भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न होने जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!