Connect with us

झाबुआ

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का अभिनंदन अवार्डस समारोह थाईलैंड में संपन्न हुआ

Published

on

झाबुआ – अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा वर्ष (2023-24) को लेकर अभिनंदन अवार्डस का आयोजन थाईलैंड के पटाया के निजी होटल में संपन्न हुआ ।‌ जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के विक्रेताओं को उनके विक्रय अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्वारा शील्ड , प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

जानकारी देते हुए रतलाम डिपो हेड एमवीएस सुब्रमण्यम ने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का मध्य प्रदेश स्तरीय दिल से अभिनंदन अवार्ड्स का आयोजन थाईलैंड देश के पटाया के निजी होटल में उत्साह पूर्वक मनाया गया  ।‌  कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश रीजन -1 के हेड निलेश अग्रवाल व मध्यप्रदेश रीजन-2 के हेड विपिन पांडे मौजूद थे मुख्य अतिथि के तौर पर जोनल हेड सेल्स एंड एग्जीक्यूटिव राजू अंकलेसरिया भी मौजूद थे । सर्वप्रथम आदित्य वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । तत्पश्चात महिला शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । । निलेश अग्रवाल ने उपस्थित जनों को शब्दों के माध्यम से स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि यह अभिनंदन अवार्डस आपके विक्रय के बजाय, आपके कंपनी के प्रति अटूट विश्वास, मेहनत और सेवा को दिया जा रहा है । मध्य प्रदेश सीमेंट विक्रय के क्षेत्र में दिन ब दिन प्रगति की ओर अग्रसर है ।  अल्ट्राटेक सीमेंट अंतर्गत पूरे देशभर में सबसे अधिक UBS सेंटर मध्यप्रदेश में है । विपिन पांडे ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया । तत्पश्चात जेसी के नाम से लोकप्रिय जितेश चावला एक एम्सी और मिमिक्री कलाकार हैं , जो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में ‘चुलबुल पांडे’ और ‘मेथी’ के किरदार निभाने के लिए प्रसिद्ध हैं ने विभिन्न भारतीय अभिनेता की आवाज सुनाई और मनोरंजन किया ।

जोनल हेड राजू अंकलेसरिया ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी चीन के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट बेचने वाली कंपनी बनने की दिशा में है और भारतीय सीमेंट उद्योग में मजबूत स्थिति रखती है ।यह भी बताया कि कंपनी भारत की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता है, जिसकी क्षमता लगातार बढ़ रही है (Q2 FY26 में 240.76 mtpa तक जाने की योजना) और यह वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ी उपलब्धि है, जो उच्च बिक्री मात्रा, मजबूत आय वृद्धि और क्षमता विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है ।

समारोह में शामिल डीलरगण

इस अवार्ड समारोह में मध्यप्रदेश के कई जिलों से डीलरों ने अपनी सहभागिता दर्ज की ।  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अल्ट्राटेक सीमेंट विक्रेताओं को विभिन्न टारगेट पूर्ण करने पर हमसफ़र अवार्ड, सेफारयर अवार्ड , राइजिंग अवार्ड , ग्रीन गोल्ड , टोपाज आदि अनेक श्रेणियों में विक्रय अनुसार विक्रेताओं को दुपट्टा पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में थाइलैंड की संस्कृति अनुसार कलाकारों व नृत्य दल द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात प्रसिद्ध गायिका  निकीता गांधी की सुरीली आवाज में गानों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया ।  निकीता की आवाज सुनते ही उपस्थित जन अपने आप को डांस करने से रोक नहीं पाए । कार्यक्रम का सफल संचालन ग़ज़ल ने किया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!