Connect with us

झाबुआ

जिले के पत्रकारों के लिए झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0….. 19 दिसंबर से, तैयारियां हुई पूर्ण, पत्रकारों में है विशेष उत्साह

Published

on


झाबुआ झाबुआ जिले के पत्रकारों के लिए स्थानीय कॉलेज मैदान पर 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां आयोजकों द्वारा पूर्ण कर ली गई है। कॉलेज मैदान पर प्रतिदिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों द्वारा क्रिकेट का पूर्वाभ्यास किया गया। झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 को लेकर  जिले की अब तक 13 टीमों का पंजीयन कार्य एवं खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है। आयोजन को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह है।


जानकारी देते हुए झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के आयोजक भूपेंद्रसिंह गौर एवं पीयूष गादिया ने बताया कि झाबुआ  जिले के पत्रकारों के मनोरंजन और शारीरिक-मानसिक स्फूर्ति के संचार हेतु शहर में द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पीजी कॉलेज मैदान पर 19 से 21 दिसंबर तक किया जाना तय किया गया है। टूर्नामेंट में प्रथम एवं द्वितीय रहने वाली टीम को ट्राफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, नपा उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह मौजूद रहेंगे। द्वितीय दिवस 20 दिसंबर के अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंतसिंह भाबोर, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर एवं सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजयकुमार कांठी रहेंगे। वहीं समापन अवसर पर 21 दिसंबर को मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे को आमंत्रित किया गया है। निर्णायक मंडल में लालाभाई कप्तान, अमजद खान, उमंग सक्सेना एवं उदय बिलवाल को शामिल किया गया है।
प्रतिदिन 4 मैच होंगे, प्रत्येक टीम में होंगे 9 खिलाड़ी
आयोजक मुकेश परमार एवं मुजम्मिल लाला खान ने बताया कि प्रतिदिन 8-8 ओवर के 4 मैच होंगे। प्रत्येक टीम में 9-9 खिलाड़ी रहेंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों का कप्तान द्वारा चयन कर दोनों जिलों की करीब 13 टीमों का अब तक पंजीयन कार्य पूर्ण हो चुका है। पत्रकार मैदान पर क्रिकेट में अपने जोहर का प्रदर्शन करेंगे। सभी टीमों को ड्रेस कोड प्रदान करने के साथ कॉलेज मैदान प्रतिदिन पत्रकारों द्वारा क्रिकेट की पूर्व रिहर्सल भी की गई है। पूरा आयोजन भव्य रूप से एवं गरिमामय तरीके से किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां एवं प्रचार-प्रसार भव्य रूप से किया गया है। क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आवश्यक नियम एवं शर्तें भी लागू की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!