Connect with us

झाबुआ

झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 पत्रकारों की प्रतिभाआंे को निखारने का सुनहरा अवसर है:- विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया

Published

on


पत्रकारांे को अपनी दैनिक दिनचर्या में खेल को भी शामिल करने की है आवश्यकता -ः वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. नीरजसिंह राठौर
झाबुआ मीडिया-2.0 के दूसरे दिन हुए कुल 5 मैच, 21 दिसंबर को दो सेमीफायनल एवं एक फायनल मुकाबला होगा


झाबुआ।(दौलत गोलानी) शहर के कॉलेज मैदान पर झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले के पत्रकारों के लिए चल रहे झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के दूसरे दिन 20 दिसंबर, शनिवार को पत्रकारों की टीमों के बीच कुल 5 मैच हुए। दूसरे दिन शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन देने के साथ मैच खेलने वाले टीमों से परिचय भी प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस 21 दिसंबर, रविवार को दो सेमीफायनल एवं एक फायनल मुकाबला खेला जाएगा।
जानकारी देते हुए झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के आयोजक भूपेन्द्रसिंह गौर एवं पियूष गादिया ने बताया कि अतिथियों ने प्रारंभ में मां सरस्वतीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत जिले के पत्रकारों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौर, एनएसूयआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार, युथ कांग्रेस से हेमेन्द्र बबलू कटारा, पार्षद रशीद कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि दीपू डोडियार, कांग्रेस के सामाजिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेन्द्र शाह भी मंचासीन रहे। अपने उद्बोधन में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि पत्रकारों को सामान्य तौर पर अपने कर्तव्यों से ही फुर्सत नहंी मिलती है, ऐसे में वह अपने लिए समय निकालकर खेलों में भाग लेकर प्रतिभाओं को निखारने का अनूठा प्रयास कर रहे है, जो काबिल तारिफ है। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वे अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ करते है। हर क्षेत्र में वास्तविकता को समाज में सामने निर्बाध रूप से रखकर उनके निराकरण की पहल करते है। पत्रकारों को खेलो में भी समान रूप से रूचि लेकर अपनी प्रतिभाओं को निखारने के साथ उसका राज्य, राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतिकरण करना चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने समस्त पत्रकारों को झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों की खेलों में सहभागिता से उनमें शारीरिक-मानसिक स्फूर्ति और ऊर्जा का भरपूर संचार होगा और वे अपनी कर्तव्य परायणता को दुगुनी गति से निभा सकेंगे।
खेलों को दैनिक दिनचर्या में करे शामिल
सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर ने कहा कि पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के साथ खेलों में भी समान रूप से सहभागिता कर खेलों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। खेल ना केवल मनोरंज का साधन है, अपितु शारीरिक-मानसिक क्षमता को बढ़ाने का भी माध्यम है, इसलिए पत्रकार खेलों को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित कर रूचि अनुसार प्रतिदिन खेल खेलना चाहिए। उद्बोधन पश्चात् अतिथियों ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला अफजाई किया और स्वयं भी खेलने का आनंद लिया गया। स्पर्धा के दूसरे दिन निर्णायक की भूमिका लालाभाई कप्तान, अमजद खान, उदय बिलवाल, नरेशराज पुरोहित, विनोद बढ़ई, दिनेश डूडवे आदि ने निभाई। दूसरे दिन मैच का आनंद लेते अतिथि के रूप में वरिष्ठ अभिभाषक एवं वरिष्ठ रोटेरियन उमंग सक्सेना भी उपस्थित हुए।
कुल 5 मैच खेले गए
झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के आयोजक मुकेश परमार एवं मुजम्मिल लाला खान ने बताया कि स्पर्धा के दूसरे दिन पहला झाबुआ मीडिया-ई और झाबुआ मीडिया-एफ के बीच हुआ। जिसमें पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी झाबुआ मीडिया एफ ने की और निर्धारित 8 ओवर में 128 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए झाबुआ मीडिया-ई टीम ने 5 ओवर में ही 128 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज करवाई। दूसरा मैच मेघनगर नाईट राईडर्स और पेटलावद मीडिया क्लब के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। इस मैच में मेघनगर नाईट राईडस ने निर्धारित 8 ओवर में 72 रन बनाए। बदले में पेटलावद क्लब मीडिया ने 8 ओवर में 77 रन बनाकर जीत हासिल की। तीसरा मैच मिक्स मीडिया मेघनगर वर्सेस झाबुआ मीडिया ए का हुआ। जिसमें झाबुआ मीडिया ए टीम ने मिक्स मीडिया मेघनगर की टीम को 46 रनों पर ऑलआउट कर दिया और दूसरी पारी में महज 3.5 ओवर में 49 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। चौथा मैच किंग्स-11 मीडिया मेघनगर और पेटलावद  मीडिया क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किंग्स-11 मीडिया की टीम ने 8 ओवर में 82 रन बनाए, बदले में दूसरी पारी में 6.2 ओवर में ही पेटलावद मीडिया क्लब ने 83 रन बनाकर एक तरफा जीत हासिल कर ली। दूसरे दिन का अंतिम पांचवा मैच मिक्स मीडिया पारा-पिटोल और झाबुआ मीडिया ए का हुआ। जिसमें झाबुआ मीडिया ए की टीम ने एक तरफ जीत हासिल कर सेमीफायनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। दूसरे दिन सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था वरिष्ठ अभिभाषक एवं खिलाड़ी स्व. अशोकसिंह राठौर की स्मृति में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त सचिव तथा जिला महिला प्रभारी अर्चना राठौर की ओर से की गई।
आज होंगे दो सेमीफायनल एवं एक फायनल मुकाबला
21 दिसंबर, रविवार को अंतिम दिन दो सेमीफायनल एवं फायनल मुकाबला होगा। मैच को देखने के लिए प्रतिदिन दोनो जिलों के पत्रकारों के साथ दर्शक भी भरपूर आनंद ले रहे है। मैच की कामेंट्री अलग-अलग पत्रकारों द्वारा किए जाने के साथ स्कोरर की भूमिका शंकर परमार एवं विनय वड़खिया द्वारा निभाई जा रहीं है। समापन अवसर पर अतिथि के रूप में मप्र शासन के केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे उपस्थित रहेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!