Connect with us

झाबुआ

झाबुआ जिले के पिटोल के समीप ग्राम घाटिया में गौवंश हत्या का मामला, मौके से एक आरोपी गिरफ्तार.

Published

on

झाबुआ — ( मनोज अरोड़ा पीयूष गदीया की रिपोर्ट)   – झाबुआ जिले के    पिटोल चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घाटिया में गौवंश की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों एवं ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से गोवंश की हत्या की जा रही है।सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पिटोल चौकी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।मौके पर 4 से 5 व्यक्ति मौजूद पाए गए, जो पुलिस और ग्रामीणों को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

झाबुआ जिले मे लगातार गोवंश की हत्या के मामले सामने आ ते जा रहे है यह प्रशाशन के लिए भी एक चुनौती बनता जा रहा है। फिलहाल पुलिस मे मामले की जाँच शुरु कर दी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!