Connect with us

झाबुआ

इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित

Published

on

झाबुआ – इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ में अपने पूर्व छात्रों का मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सत्र 2018-19 से लेकर 2024-25 तक के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्राचार्या  दीप्ति सरन तथा सभी विगत सत्रों के हेड बॉय , हेड गर्ल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा छात्रों को तिलक लगाकर तथा उपहार प्रदान कर किया गया । सभी पूर्व छात्रों ने बहुत समय बाद मिलने पर गले लगकर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की और शैक्षणिक उन्नति को लेकर एक दूसरे से जानकारी साझा की ।
विद्यालय की प्राचार्या द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में कहा गया कि यह पूर्व छात्र मिलन समारोह एक जीवंत सेतु है , जो हमारे गौरवशाली अतीत को एक गतिशील भविष्य से जोड़ता है। हमारे छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति को प्राप्त कर रहे हैं और हम उनके जीवन की उत्तरोत्तर शुभेच्छा तथा मंगल कामना करते हैं कि वे आज जिस ऊंचाई पर हैं , उस स्थान से निरंतर उन्नति कर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न  खेल खिलाए गए तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में पहल राॅय , हिमांशु रावत , दर्श शाह तथा नील पड़ियार को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों द्वारा अपने विद्यालयीन अनुभव साझा किए गए तथा आज जीवन में आगे बढ़कर कैसा महसूस कर रहे हैं , के अनुभव साझा किए गए ।
विद्यालय के संगीत शिक्षक  कुलदीप पंवार तथा सुमित शर्मा द्वारा मधुर गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की शिक्षिका शुभा गुप्ता द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। विद्यालय की शिक्षिका संजना राठौर तथा सुहाना शेरानी द्वारा छात्रों से विद्यालयीन जीवन की खट्टी-मीठी यादों पर प्रश्न पूछे गए , जिनके उत्तर देते हुए छात्रों ने अपने विद्यालयी जीवन में पहुंच गए । सभी छात्रों ने इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा भी की । कार्यक्रम में पूर्व छात्र दिव्यांश गादीया , अक्षत जैन , पूर्वा बंधवार  , पहल राय , इशिता खेड़े , लक्ष्य जोशी , अन्वेशा जैन , स्नेहा कटकानी , मनीष राय , हिमानी कोठारी आदि अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे । मंच संचालन विद्यालय की ही शिक्षिका शुभा गुप्ता व सुहाना शेरानी द्वारा किया गया तथा आभार शिक्षक हिमांशु निरखे द्वारा व्यक्त किया गया ।

इस समारोह में मुझे पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिला व एक दूसरे से शैक्षणिक व अन्य अनुभव साझा किए । यह मिलन समारोह मेरे लिए यादगार रहा ।

दिव्यांश गादीया , पूर्व छात्र, इंदौर पब्लिक स्कूल, झाबुआ ।

कार्यक्रम शुरुआत से लेकर अंत तक बहुत ही आनंदमय और उत्साह से भरा रहा । सभी मित्रो से मिलकर बहुत खुशी का अनुभव हुआ और मित्रता का महत्व भी समझ में आया ।

पूर्वा बंधवार , पूर्व छात्र, इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!