प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशनर्स-डे पर वृहद पेंशनर सम्मान समारोह का किया आयोजन 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों, नवीन सदस्यों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता पेंशनरों का किया गया सम्मान झाबुआ। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र जिला समिति द्वारा 25 दिसंबर, गुरूवार दोपहर 11 बजे से स्थानीय पैलेस गार्डन पर पेंशनर्स-डे के उपलक्ष में वृहद पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधोलिया उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में एसोसिएशन के उप-प्रांताध्यक्ष विद्याराम शर्मा एवं किर्तीकुमार शर्मा, संभागीय अध्यक्ष एआर खान, प्रदेश जनसंपर्क मंत्री गंगाधर वर्मा, संगठन की जिला समिति के वरिष्ठ संरक्षक अरविन्द व्यास, डॉ. एलएस राठौर एवं डॉ. प्रदीप संघवी मंचासीन रहे। समारोह की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. केके त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने की। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वतीजी की तस्वीर पर पूजन एवं दीप प्रज्जवलन किया। सरस्वती वंदना पेंशनर्स एसोसिएशन की मातृ शक्तियों में किर्ती देवल एवं अन्य मातृ शक्तियों ने प्रस्तुत की। स्वागत गीत मुक्ता त्रिवेदी ने गाया। अतिथियों का स्वागत पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों में भागवतप्रसाद शुक्ला, सुभाषचन्द्र दुबे, पीडी रायपुरिया, पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय, जितेन्द्र शाह, शशिकांत शर्मा, यशवंत त्रिवेदी, अशोक चौहान, शशिकांत वरदिया, मोईनुद्दीन कुरैशी, मनोहरसिंह वर्मा, केसी कोठारी, अनिल व्यास, सुनिल शुक्ला, प्रदीपकुमार पंड्या, पं. राजकुमार देवल, नाथुलाल पाटीदार, आत्मप्रकाश अरोड़ा, रानापुर तहसील अध्यक्ष मांगीलाल दुर्गेश्वर, थांदला तहसील अध्यक्ष जगमोहनसिंह राठौर, पेटलावद तहसील अध्यक्ष नाथुलाल रावल, मेघनगर तहसील अध्यक्ष सुरेशचन्द्र शर्मा एवं रामा तहसील अध्यक्ष बापूसिंह वसुनिया आदि ने पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत उद्बोधन एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने दिया। एसोसिएशन की प्रगति प्रतिवेदन का वाचन संगठन के वरिष्ठ संरक्षक अरविन्द व्यास ने किया। वहीं आय-व्यय का ब्यौरा एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष पीडी रायपुरिया ने प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों का पुष्पमाला, शाल-श्रीफल एवं संगठन का दुपट्टा ओढ़कार तथा बेंच लगाकर एसोसिएशन की जिला समिति एवं तहसील पदाधिकारियों ने भावभरा अभिनंदन किया। 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों का हुआ सम्मान सम्मान के क्रम में जिले के 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों के साथ एसोसिएशन के नवीन सदस्यों और संगठन द्वारा आयोजित चेयररेस, केरम, संगीत प्रतियोगिता आदि के विजेता प्रतिभागी पेंशनरों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेंशनरों का सम्मान अतिथियों ने पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल से किया। इस दौरान सभी ने ‘भारत माता की जय एवं पेंशनर्स एकता जिंदाबाद’ के सामूहिक जयघोष लगाए। इस अवसर पर इंदौर से पधारी वरिष्ठ अधिवक्ता मंजुला मुकाती ने कानूनी संबंधी आवश्यक जानकारी सभी के समक्ष साझा की। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. केके त्रिवेदी ने सभी पेंशनरों को एकजुटता के साथ संगठन के प्रति पूर्ण समर्पणता के साथ कार्य करने का आव्हान किया। सामूहिक प्रयासों से मिलेगी सफलता एसोसिएशन के जनंसर्क मंत्री गंगाधर वर्मा ने बताया कि प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा पेंशनर्स संगठन है और पेंशनरों के हित में वर्षों से कार्य कर रहा है। भविष्य में भी पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन द्वारा तत्परता से कार्य किया जाएगा। संगठन के उप प्रांताध्यक्ष किर्तीकुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी की पहचान प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन से ही है। हमे संगठन के प्रति अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना है। वर्ष 2026 में प्रोग्रेसिव पेंशसर्न एसोसिएशन दुगुने उत्साह के साथ पूरे प्रदेश में कार्य करेगा। संगठन के संभागीय एआर खान ने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रदेश के पेंशनरों की मांगों और समस्याओं का रखते हुए उसके लिए पूरी तत्परता के साथ प्रदेश और देश में लड़ने की बात कहीं एवं कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को सफलता मिलेगी। संगठित होकर लड़ने से मांगे होगी पूरी अंत में एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधोलिया ने कहा कि आज प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी तहसील, जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर होकर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन प्रदेश का वर्षों पुराना तथा सक्रिय संगठन है। आपने उपस्थित समस्त पेंशनरों से कहा कि अब हमे पेशनरों की लड़ाई सरकार और प्रशासन से पूरी मुश्तैदी के साथ लड़ना होगी। संगठन में ही शक्ति है और जब सभी पदाधिकारी संगठित होकर लड़ाई लड़ेंगे तो सरकार और प्रशासन की हमारी जायज मांगे मानना होगी। इन मांगों को लेकर प्रयास करना जरूरी आपने पेंशनरों की केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर की मुख्य मांगों में एरियर, डीए का समय पर भुगतान, धारा 49-6 को विलोपित किए जाने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के साथ बताया कि इसके लिए पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा प्रथम चरण में संपूर्ण प्रदेश में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। सरकारी द्वारा मांगे नहीं मानने पर भोपाल में महाआंदोलन किया जाएगा। प्रांताध्यक्ष श्री बुधोलिया ने एसोसिएशन की सदस्यता अभियान में आगामी दिनों में ओर वृद्धि करने के साथ मुख्यतः 62 से 70 वर्ष के पेंशनरों के लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा विशेष स्वास्थ्य योजना लागू करने और मृत्यु उपरांत 50 हजार रू. की उपादान राशि प्रदान करने जैसी प्रमुख मार्गों के लिए सभी पेंशनरों से संघर्षशील रहने का आव्हान किया। समारोह के अंत में आभार प्रोग्रेसिस पेंशनर्स एसोसिएशन जिला समिति सचिव राजेन्द्रप्रसाद जोशी ने माना। समारोह में झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले के साथ बाहर से आए पेंशनर्स भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।