झाबुआ। भारतभर में 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस के अवसर पर जिले के मेघनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दिवस सिक्ख धर्म के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंदसिंहजी के छोटे साहिबजादों जोरावरसिंह एवं फतेहसिंह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन मेघनगर स्थित शासकीय कन्या छात्रावास के खेल मैदान परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया उपस्थित रहे। वीर बाल दिवस की संयोजिका आरती भानपुरिया, मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया, मंडल महामंत्री ज्योति नटवर बामनिया, वार्ड क्रमांक-3 पार्षद लाखन देवाणा, कवि जगदीश राघव, बेड़ावली के पूर्व सरपंच बाबू मचार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने कहा कि गुरु गोविंदसिंहजी ने खालसा पंथ की स्थापना कर अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया। उनके चारों साहिबजादों ने कम उम्र में ही अद्भुत साहस और बलिदान का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1705 में मुगल शासकों के अत्याचार बढ़ने पर गुरु गोविंदसिंह को अपने परिवार से अलग होना पड़ा। इस संघर्ष में साहिबजादा अजितसिंह और जुझारसिंह युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि जोरावरसिंह और फतेहसिंह ने धर्म और आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए सर्वाेच्च बलिदान दिया। भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2022 से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की गई, ताकि देश के बच्चों और युवाओं को साहिबजादों के बलिदान से परिचित करवाया जा सके। वीर बाल दिवस यह सिखाता है कि साहस किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। यह दिवस पूरे देश के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान कवि जगदीश राघव ने साहिबजादों की शहादत पर कविता पाठ किया। इस अवसर पर पार्षद संतोष परमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भाविक बारोट, सरपंच सातसेरा सुखराम मेडा, भाजपा मंडल मंत्री गणेश वसुनिया, भाजपा मंडल मंत्री पिंटू बसोड़ (विनोद), मदरानी पूर्व मंडल अध्यक्ष सेवा डामोर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नटवर बामनिया, ओचका सरपंच पति रसु वसुनिया, केलाश सहलोत, दिनेश देवाना सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सुनील डाबी ने किया एवं आभार भाजपा मंडल महामंत्री ज्योति नटवर बामनिया ने किया। अंत में स्थानीय सिख समुदाय के लोगों को गणेश मंदिर परिसर में ऊनी कंबल वितरित किए गए। आईटीआई कॉलेज में भी हुआ वीर दिवस का आयोजन वीर बाल दिवस का महत्वपूर्ण आयोजन वीरों को याद करके झाबुआ के आईटीआई कॉलेज में भी किया गया। आयोजन में वीर दिवस कार्यक्रम की संयोजिका आरती भानपुरिया, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेष बिट्टू सिंगार, हरु भूरिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने गुरु गोविंदसिंह व उनके सपूतों की गाथाओ का बखान कर वीर दिवस मनाया।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।