Connect with us

झाबुआ

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज जिले के दौरे पर, प्रथम आगमन पर जगह-जगह होगा भव्य स्वागत, जिला मुख्यालय पर पैलेस गार्डन में नव-मतदाता युवा सम्मेलन का होगा आयोजन*

Published

on

*
*झाबुआ।* भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा संगठन के मप्र अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम झाबुआ जिला आगमन 28 दिसंबर की रात को होने जा रहा है। जिसको लेकर भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष श्री टेलर का जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत होगा। 29 दिसंबर, सोमवार दोपहर 1.30 बजे से पैलेस गार्डन पर नव मतदाता युवा सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।
जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि जिले में भायजुमो के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान के नेतृत्व में जगह-जगह भव्य स्वागत एवं आगवानी कार्यक्रम रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम अंतर्गत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का रतलाम जिले से होते हुए 28 दिसंबर, रविवार रात 9 बजे जिले के ग्राम टिमरवानी में आगमन होगा। 9.30 बजे थांदला में रात्रि विश्राम करेंगे। 29 दिसंबर, सोमवार सुबह 9 बजे भाजपा अजजा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबोर के निवास पर सौजन्य भेंट होगी। 9.30 बजे थांदला विधानसभा के ग्राम खेड़ी में बुथ क्रमांक 281 पर बैठक होगी। दोपहर 11 बजे थांदला के मेट्रो गार्डन में नव मतदाता युवा सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। बाद 11.15 बजे थांदला रोड़ पर युवा मोर्चा द्वारा स्वागत, 12.30 बजे मेघनगर आगमन पर साई चौराहा पर स्वागत होगा।
*झाबुआ में दोपहर 1 बजे आगमन होगा*
दोपहर 1 बजे झाबुआ में मेघनगर नाका पर स्व. दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दोपहर 1 बजे जेल चौराहा पर स्वागत, 1.20 बजे राजगढ़ नाका पर पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे पैलेस गार्डन पर नव-मतदाता युवा सम्मेलन में सहभागिता की जाएगी। 2.30 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत भावसार के निवास पर शिष्टाचार भेंट, 3 बजे झाबुआ विधानसभा के ग्राम ढ़ेकल बड़ी में बुथ क्रमांक 214 पर बैठक, 4.30 बजे कल्यापुरा आगमन, 5.30 बजे रायपुरिया एवं 6 बजे पेटलावद आगमन बाद शाम 7 बजे पेटलावद विधानसभा के ग्राम भमती में बुथ क्रमांक 62 पर बैठक होगी। उक्त सभी आयोजनों में भाजयुमो के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने हेतु अपील की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 minute ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ21 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ22 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ23 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!