Connect with us

झाबुआ

जिले में बढ़ते गौ-हत्याओं के मामलों को लेकर विहिप गौ-रक्षा विभाग ने निकाली रैली

Published

on


प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
तीन दिवस में कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई
स्व. खुमसिंह महाराज की तस्वीर एवं गौमाता के बछड़े को लेकर पहुंचे विहिप के पदाधिकारी-कार्यकर्ता
झाबुआ। जिले में गौ-हत्याओं की लगातार बढ़ती घटनाओं एवं पिछले दिनों सजेली के जंगल में हुई वारदात के बाद विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल में तीव्र आक्रोश है। इसी को लेकर विहिप गौ-रक्षा विभाग ने 31 दिसंबर, बुधवार दोपहर डीआरपी लाईन स्थित श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर से कलेक्टोरेट तक नारेबाजी के साथ विरोध रैली निकाली। बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार सुनिलकुमार डावर को सौंपा गया।
विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता डीआरपी लाईन स्थित श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्रित हुए। बाद यहां जिले में लगताार बढ़ रहीं गौ-हत्याओं के मामले में कड़ा विरोध जताते हुए विरोध रैली निकाली गई। यह रैली कलेक्टोरेट पहुंची। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ रहीं गौ-हत्याओं को रोकने एवं ऐसे मामले में सख्त कदम उठाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया। विरोध प्रदर्शन विहिप धर्म प्रसार के जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज के नेतृत्व में किया गया। वहीं ज्ञापन का वाचन विहिप धर्म प्रसार के प्रांत परावर्तन प्रमुख राजूभाई निनामा ने किया। इस दौरान विहिप धर्म प्रसार के जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज अपने हाथों में जिले के आदिवासी समाज सुधारक संत श्री खुमसिंह महाराज की तस्वीर के साथ एवं अन्य युवा कार्यकर्ता अपने हाथों में गौ-माता को बछड़े को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे।
तीन दिन में कड़े कदम उठाए जाने की मांग
ज्ञापन में विहिप पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने जिले में गौ-हत्याओं के बढ़ते मामलों पर तीन दिनों के भीतर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की गई, अन्यथा विहिप गौ-रक्षा विभाग द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में बिंदुवार मांगे रखकर उनका निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को चेताया गया। ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात् तहसीलदार श्री डावर ने उक्त ज्ञापन को उच्च स्तर पर प्रेषित करने का आश्वासन विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों को दिया गया। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भगत समाज एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!