झाबुआ–स्थानीय पैलेस गार्डन पर छः दिवसीय राष्ट्रवाद धर्म जागरण एवम सनातन की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें रोजाना 1000 बच्चों ने हिस्सा लिया समापन अवसर पर सभी बच्चों ने एक साथ भारत माता की जय घोष करते हुए चाइनीज धागे का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली साथ ही अपने दोस्तों को भी चाइनीज धागा उपयोग नहीं करने के बारे में प्रेरणा देने की बात पर जोर दिया
इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी एवं उद्योगपति मनोज भाटी ने अपने सामान्य लेखपाल के पद से उद्योगपति बनने तक के संघर्षों को रोचक तरीके से बताते हुए कभी जीवन में हार न मानने की प्रेरणा दी साथ ही उन्होंने अपनी सफलता का राज समय का पाबंद होना बताया जो समय का पाबंद होता है उसकी सफलता को कोई नहीं रोक सकता इसलिए हम सबको समय प्रबंधन जरूर सीखना चाहिए
समाजसेवी एवं कुशल व्यापारी संजय जैन ने संस्कारों की पाठशाला से अभिभूत होते हुए कहा कि यह आयोजन सनातन को आगे बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा बच्चे यदि धर्म से जुड़ जाएंगे तो वह कभी भी अपराध की राह नहीं पकड़ेंगे कड़ी मेहनत एवं संघर्ष से बडी से बड़ी उपलब्धि पाई जा सकती है जैन ने इस आयोजन की जमकर प्रशंसा भी की है कार्यक्रम के दौरान निर्विधन त्रिवेदी का जन्म दिवस वैदिक रीति रिवाज से मनाया गया इस अवसर पर श्रीमती विनीता सिंहां ने संस्कृत भाषा में जन्मदिन का श्लोक गाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया बालक के जन्मदिवस पर उनके परिजन प्रिया त्रिवेदी दादा प्रकाश त्रिवेदी पिता उत्कृष्ट त्रिवेदी उपस्थित रहे
कार्यक्रम में सुश्री पियुषी चंदेल, करण नायक,बालिका चित्र, कुमारी लक्ष्मी भूरिया ने बच्चों को विभिन्न धार्मिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से ज्ञान का पाठ पढ़ाया कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे बच्चों के साथ हनुमान चालीसा पाठ समिति के शुभम राठौड़ ने उपस्थित सामाजिक महासंघ महिला इकाई की सदस्यों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया
योग प्रशिक्षक रुक्मणी वर्मा द्वारा बच्चों को प्रातःकाल उठकर प्राणायाम अनुलोम विलोम तथा ताली बजाने के महत्व पर प्रकाश डाला श्रीमती भारती सोनी ने बच्चों के साथ राष्ट्रीय गीत गाते हुए सेना के महत्व का बखान भी किया पूर्व प्राध्यापक भागीरथ सतोगिया ने बच्चों को अनुशासन में रहने की प्रेरणा देते हुए पुलिस एवं सेना का उदाहरण भी दिया श्रीमती सविता गुप्ता ने भारत माता की जय का नारा सही तरीके से कैसे लगाया जाता है पूरे सदन को बताया विनोद जायसवाल ने प्रातः स्मरणीय श्लोक का अर्थ बताते हुए उन्हें प्रतिदिन दोहराने का आग्रह बच्चों से किया श्री राधे श्याम परमार ने बच्चों से रामायण भागवत गीता महाभारत एवं धर्म संबंधी अनेक धार्मिक प्रश्न पूछकर बच्चों को जागृत किया
सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर ने इस 6 दिवसीय पाठशाला की उपलब्धि बताते हुए कहा कि बच्चों ने इन 6 दिनों में राष्ट्रवाद, धर्म, विज्ञान, संस्कृति,सनातन संस्कार, योग एवं सामान्य ज्ञान की बातें बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक सिखी इस दौरान देश के प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री झाबुआ जिले के कलेक्टर एसपी सांसद विधायक एवं अनेक प्रकार के रोचक विषय पर बच्चों को ज्ञान देकर उन्हें सभी बातें याद करवाई गई इस आयोजन से बच्चों को माइक पर आकर बोलने का मौका भी मिला जिससे उनका हौसला बड़ा आगामी वर्ष में इस पाठशाला के माध्यम से शहर के 2000 बच्चों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
इस पाठशाला के सम्पूर्ण आयोजन में समाजसेवी अशोक शर्मा किशोर बोरसे संतोष प्रधान नाथूलाल पाटीदार मनोहर सिंह राठौड़ भागीर सतोगिया कोमल सिंह कुशवाह ने अल्पाहार का सहयोग प्रदान किया
इस अवसर पर डॉक्टर के के त्रिवेदी गुलाब सिंह गुंडिया कमलेश पटेल शीतल जादौन दीपा सोनी शिव कवर सांखला प्रवेश उपाध्याय दिनेश कुंभारे राम बदन सिंह सेंगर पार सिंह भूरिया भूमिका राठौर लक्ष्मी नागर जगदीश ट्रेलर दीपक टेलर भारती राठौर अनीता पवार नीतू सिकरवार बंटू भदोरिया सुनील चौहान आदि समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अल्पाहार करते हुए 2 घंटे तक झूला चकरी का लुप्त भी उठाया
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।