Connect with us

अलीराजपुर

ग्राम आम्बुआ में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, जिला प्रशासन ने दिखाई सख्ती

Published

on



आलीराजपुर 07 जनवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे और तहसीलदार सुश्री मंजू डावर द्वारा आम्बुआ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया था साथ ही पूर्व में ही डोडी पिटवा कर सूचना दी गई थी,जिसमें उन्हें स्वयं अपने स्तर पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। सूचना के बाद कुछ जागरूक नागरिकों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया। वहीं, जिन नागरिकों द्वारा निर्धारित समयावधि में अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल भी मौजूद रहा।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!