Connect with us

झाबुआ

जिले की नाबालिग बालिका के संबंध में निवेदिता बालिका गृह रतलाम का निरीक्षण किया गया।

Published

on

झाबुआ 6 जनवरी 2026
न्यायपीठ बाल कल्याण समिति जिला झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान की अध्यक्षता में एवं सदस्य श्री चंचल भंडारी के मार्गदर्शन में झाबुआ समिति द्वारा देखरेख व संरक्षण में निवासरत जिले की नाबालिग बालिका के संबंध में निवेदिता बालिका गृह रतलाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिका गृह में रह रही जिले की नाबालिग बालिका की सुरक्षा, देखभाल, आवास व्यवस्था, भोजन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान सदस्य श्रीमति पूजा चौहान द्वारा गृह की साफ–सफाई, शयनकक्ष, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था तथा मेडिकल कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया गया।  बच्चियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई, खान–पान और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। जिले की बालिका ने यहां मिल रही देखभाल और सहयोग के प्रति संतोष व्यक्त किया। समिति के सदस्य श्री चंचल भंडारी द्वारा बालिका गृह में बालिकाओं की सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उनके द्वारा बालिकाओं के पुनर्वास पर भी जोर दिया गया। समिति द्वारा बालिकाओं को मेहंदी, पार्लर, सिलाई एवं कंप्यूटर की ट्रेनिंग हेतु संस्था की सराहना की गई। सदस्य श्री सुरेंद्रसिंह भूरिया द्वारा संस्था को बालिकाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। समिति द्वारा यह भी देखा गया कि संस्था द्वारा बालिकाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, मनोरंजन गतिविधियां और कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही नाबालिग बालिकाओं के संरक्षण और कल्याण हेतु न्यायपीठ बाल कल्याण समिति जिला झाबुआ व प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुशवाह, अधीक्षिका दिक्षा वर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। निरीक्षण हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राधुसिंग बघेल, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा चौहान एवं बाल संरक्षण अधिकारी पंकज बघेल का विशेष योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!