Connect with us

DHAR

अपर कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Published

on



*धार, 7 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एवं एडीएम श्री संजीव कुमार पांडे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई।
      बैठक में बताया गया कि नगर पालिका धार द्वारा शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के संचालन हेतु संस्था चयन की प्रक्रिया संपन्न की गई। शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ई-टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें 18 अक्टूबर 2025 को ई-टेंडर आमंत्रित किए गए तथा 6 नवम्बर 2025 को बिड ओपनिंग की गई। ई-टेंडरिंग के माध्यम से केवल एक संस्था “लायंस क्लब धार” का आवेदन प्राप्त हुआ।
     जिला स्तरीय समिति द्वारा संस्था के जीवित पंजीयन, विगत पाँच वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट, न्यूनतम 25 लाख रुपये के टर्नओवर, सामाजिक कार्यों का अनुभव, अन्य योजनाओं के संचालन का अनुभव एवं ब्लैकलिस्ट न होने संबंधी तथ्यों का परीक्षण किया गया। मूल्यांकन में संस्था को निर्धारित 80 में से 80 अंक प्राप्त हुए।
     जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा उपरांत नगर पालिका परिषद धार द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप लायंस क्लब धार का चयन दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के संचालन हेतु किया गया। चयनित संस्था द्वारा 17 फरवरी 2025 से 17 अगस्त 2025 तक पूर्व में योजना का सफल संचालन किया गया, जिसमें किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। सभी के द्वारा इस पर सहमति प्रदान की गई।
   चयनित संस्था द्वारा शासन द्वारा निर्धारित मात्रा अनुसार प्रतिदिन भोजन वितरण किया जाएगा, जिसमें दाल, सब्जी, 5 रोटी एवं चावल निर्धारित ग्राम मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग को स्वच्छ, सस्ता एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।
    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाने श्री  अनंत अग्रवाल, सीएमओ सहित समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!